spiritual
पारस और संत में बड़ा अंतर/Big difference between philosopher and saint
प्रिय स्नेही मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे.....
पारस और संत में बड़ा अंतर/Big difference between philosopher and saint
*पारस और संत में बड़ा अंतर जान*
*पारस लोहे को कंचन करे। संत रहे आप समान*
********************************************
पारसमणि के स्पर्श से लोहा कंचन ( सोना ) हो जाता है और साधु सद्गुरु के स्पर्श से शिष्य ब्रह्म को प्राप्त कर लेता है । इसलिए इस पद में लिखा है संत करे आप समान । ज्यादातर लोग साधु संतों से चमत्कार की अपेक्षा रखते है । पर सच्चा साधु कभी य नही करता , जिन्हें ईश्वर की उपासना करनी है वो ये क्यों करेगा ? ये तो मदारियों ओर धंधादारी आश्रमो चलनेवाले कपटी लोग करते है!
चमत्कारों से संमोहित हजारो शिष्यों जिंदगी भर उन्हें पूजते रहे एहि आशय होता है उनका । एक सच्चा साधु तो ब्रह्म के मिलनका मूल रास्ता दिखा देता है । शिष्य को खुद के जैसा ब्रह्म का उपासक बनाता है , जो शाश्वत है । जूठे प्रचारों से भ्रमित कही लोग ये साधना उपासना मार्ग में इसलिए ही आते है , क्यूंकि उनको बस जल्द ही कोई चम्तकार हो सिद्धि मिल जाय ऐसे ही सपने होते है!
पारस और संत में बड़ा अंतर/Big difference between philosopher and saint
अनेक लोग परिश्रम, उद्यम, प्रयास और अभ्यास छोड़कर चमत्कार की आशा कर बैठते हैं, खासकर आध्यात्मिक क्षेत्र में ज्यादा। कई लोग धार्मिक कार्य या यज्ञ-अनुष्ठान इसलिए करते हैं कि इसके करते ही कोई अदृश्य सत्ता सारी अभिलाषाओं की पूर्ति कर देगी।
साधु, संतों और महात्माओं के पास अनेक लोग इसी आशा में जाते हैं कि उनके पास कोई जादुई छड़ी होगी और वह घुमाएगा और किंवदतियों में देखी-सुनी कथाओं की तरह सारी आकांक्षा पूरी हो जाएगी, लेकिन जब ऐसा कुछ नहीं होता तो मन निराश होता है और संत-महात्माओं पर से विश्वास उठ ही नहीं जाता, बल्कि उन्हें ठग, धूर्त और ढकोसलेबाज तक कहने लग जाते हैं।
कुछ लोग साधु-संतों का वेश बनाकर लोगों की इस कमजोरी का दुखद स्थिति तक दोहन और शोषण करते हैं, जबकि किसी उपलब्धि या प्राप्ति के लिए अनेकानेक ग्रंथों, पुस्तकों में महान पुरुषों से प्रेरणा लेकर सुनियोजित प्रयास और परिश्रम करना चाहिए। वैसे एक बात तो सभी सुनते रहते हैं कि सावधानी हटी कि दुर्घटना घटी। जिस प्रकार वाहन चालक का ध्यान इधर-उधर होने पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है वहीं जीवन पथ पर विवेक रूपी चालक के भटकाव से दुर्घटना हो जाती है।
पारस और संत में बड़ा अंतर/Big difference between philosopher and saint
इसका मतलब यह नहीं कि धार्मिक यज्ञ-अनुष्ठान न किए जाएं, बल्कि इससे अच्छे संस्कार, अच्छा परिवेश, गहरी श्रद्धा, मजबूत आत्मबल बनता है, जो जीवन की डगर को सुगम बनाते हैं।
अच्छे साधु-संत कभी चमत्कार की आस नहीं जगाते। किसी साधु-संत से मिलने पर यदि लगे कि वह जादुई ढंग से उसे सफलता की मंजिल पर पहुंचाने, पल भर में सब कुछ भगवान से दिला देने, भगवान को दिखा देने का आश्वासन दे रहा है तो सतर्क हो जाने की जरूरत है कि कहीं वह ठग तो नहीं रहा? यदि चमत्कार से सब कुछ मिल ही जाता तो साधु-महात्मा अपनी इच्छाओं को खुद न पूरी कर लेते? सच्चाई यह है कि हमें धर्म के पथ पर चमत्कारिक ढंग से कुछ हासिल करने की जरूरत नहीं है। ईश्वर का चमत्कार ही देखना है तो संपूर्ण जगत से पहले हर व्यक्ति को अपना ही शरीर देखना चाहिए, जिसकी संरचना चमत्कारों से परिपूर्ण है। सच्चा साधु ईश्वर की उपासना में लीन होता है और इसलिए विविध देव शक्तियां उनका कार्य या उनके मुखसे निकले आशीर्वाद को चमत्कारिक रूपसे कर देती है और लोगो को लगता है चमत्कार साधुने किया । पांच तत्व सह अनेक सिद्धि यो से सम्पन साधु के जीवन मे ऐसी कही घटनाएं अपनेआप बनती है ।
रामकृष्ण परमहंस जी को एक सिद्ध तांत्रिक ने चेलेंज किया अपनी शक्ति दिखाने को । पानीसे भरपूर नदी के जल पर वो चलने लगा और उनकी शक्ति सिद्धि का तमाशा दिखाया । अब उसने रामकृष्ण परमहंस को शक्ति दिखाने को कहा । रामकृष्ण परमहंस ने एक नाव वालेको बुलाया और नावमे बैठकर नदी के पार जाकर वापस आये और नाबी को 1 रुपिया दिया । और तांत्रिक को कहा कि पूरी जिंदगी उपासना की ओर सिर्फ 1 रुपये की सिद्धि कमाए आप । जलचर युही तैरते है । पक्षी हवामें उड़ते है । ये सब सिद्धियों से क्या ब्रह्म प्राप्ति होगी । तांत्रिक को बहोत पश्चाताप हुवा ओर वो रामकृष्ण परमहंसजी का शिष्य बन गया । चमत्कार तो साधु के इर्दगिर्द दैवी शक्तियां करती है । वो सहज होता है । कोई संत ऐसा मदारी नही बनता ।
वल्लभाचार्य जी के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अपने अग्निस्वरूप में स्थित होकर अपने अराध्य श्रीकृष्ण के धाम में प्रवेश किया | अंतिम दिन उन्होंने मौन ले लिया था | वे बनारस में हनुमान घाट पर गंगा की धारा में दोपहर का स्नान करने गए थे | थोड़ी ही देर में वहां पर उपस्थित लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से देखा कि गंगा जी की बीच धारा में वल्लभाचार्य के शरीर के स्थान पर एक अलौकिक अग्निशिखा आकाश की ओर उठती जा रही है | उनका लौकिक शरीर अलौकिक अग्नि-तेज में बदल चुका था और इस मृत्यु लोक को छोड़ चुका था |
चैतन्य महाप्रभु के विषय में भी ऐसे ही कहा जाता है कि अपने अंत समय में वे जगन्नाथ जी के विग्रह में ही स-शरीर समा गये | उस दिन वो गरुड़स्तम्भ के पीछे से दर्शन न कर सीधे मंदिर के भीतर चले गए | मंदिर के दरवाज़े अपने आप बंद हो गये | और वे जगन्नाथ जी में अन्तर्हित हो गए |
राजरानी मीराबाई को कौन नहीं जानता | कृष्ण प्रेम और भक्ति में ऐसा विह्वल हुई वो की अंत में भगवान को स्वयं आना पड़ा | उस दिन वो संगीत के विभिन्न पद गा-गाकर और नृत्य करके उन्हें (भगवान कृष्ण के श्रीविग्रह को) रिझा रही थीं | अचानक उसी श्रीविग्रह से एक दिव्य ज्योति निकल उनके सामने आती है और वो उस ज्योति में स-शरीर समा जाती हैं |
(आपका पसंदीदा लेख "ब्रह्ममुहूर्त में उठने की परम्परा" तथा "गुनाह है भारत में हिन्दू होना" अवश्य पढें। शेयर भी करने का कष्ट करें।)
दक्षिण-भारत के प्रसिद्ध योगी संत रामलिंगम ने अपने अंत के दो वर्ष पहले ही बता दिया था कि मै 54 वर्ष की अवस्था में इस शरीर से ही अदृश्य हो जाऊँगा | नियत अंतिम समय आने पर शिष्यों ने उनको आराम से सुला दिया | सोने से पहले उन्होंने सबसे कहा कि “मै कुछ समय के लिए अदृश्य हो रहा हूँ | यह शरीर जलाने अथवा समाधि के लिए नहीं मिल सकेगा | मै शुद्ध निर्विकल्प समाधि में जा रहा हूँ |….खिड़की और दरवाज़े चारो ओर से बंद कर दीजियेगा” | उनकी आज्ञा के अनुसार दरवाजे बंद कर दिए गए | ताले लगा दिए गए | बाहर लोग खड़े होकर सावधानी से देख रहे थे | दरवाजा खोले जाने पर कुटी में शून्य के अलावा कुछ भी न दिखाई पड़ा ।
हमारा कहने का तात्पर्य है कि दिव्य साधना उपासनाओं से देवकृपा प्राप्त करो और सद्गुरु जो धर्म का राह दिखाए उनका अनुसरण करो ये सही मार्ग है । आप सभीके रदय में सद्गुरु स्वरूप बिराजमान शिवपिता को कोटि कोटि वंदन सह अस्तु .. श्री मात्रेय नमः
(लेख पसंद आया हो तो कमेण्टबाक्स मे अपनी प्रतिक्रिया अवश्यय दें तथा शेयर भी करें।)
आपका अपना - पं0 रमाकान्त मिश्र
कोइरीपुर सुलतानपुर
.............................................................................................
Dear affectionate friends Jai Sri Krishna, regards and greetings.
Big difference between philosopher and saint
* Know big difference between Paras and saints *
* Paras iron iron. Saint be like you *
********************************************
At the touch of Parasmani the iron becomes Kanchan (gold) and by the touch of the monk Sadhguru the disciple attains Brahma. That is why it is written in this verse that saints should like you Most people expect miracles from saints. But a true monk never does this, why would those who want to worship God do this? These are the hypocrites who run the madaris and the businessmen.
Thousands of disciples, who have been adored by miracles, have been worshiping them throughout their life. A true monk shows the original path of union with Brahma. Makes the disciple like himself a worshiper of Brahma, which is eternal. People who are confused with the propaganda, they come on this path of worship only because they get a miracle soon and get such dreams!
Big difference between philosopher and saint
Many people leave toil, enterprise, effort and practice, hoping for a miracle, especially in the spiritual realm. Many people do religious work or yagya rituals because an invisible power will fulfill all desires.
Many people go to sages, saints and mahatmas in the hope that they will have a magic wand and it will rotate and all the aspirations will be fulfilled like the stories seen in the legends, but when nothing happens, the mind is disappointed. And faith does not arise from saints and mahatmas, but they even start calling them thugs, rascals and fraudsters.
Some people disguise and exploit this weakness of people by disguising them as saints and saints, while for any achievement or attainment, many texts, books should take systematic effort and hard work by drawing inspiration from great men. By the way, everyone keeps hearing that the caution happened that the accident happened. Just as the vehicle crashes when the driver's attention is on the way, there is a mishap on the life path due to the driver's disorientation.
Big difference between philosopher and saint
This does not mean that religious rituals should not be performed, but rather it creates good values, good surroundings, deep devotion, strong self-confidence, which makes life easier.
Good saints never wake up to miracles. On meeting a saint, if he feels that he is magically promising to bring him to the destination of success, giving everything to God in a moment, showing it to God, then one needs to be alert that somewhere Not a thug? If everything could have been got by miracle, then the sage-mahatma would not have fulfilled his desires himself? The truth is that we do not need to achieve anything miraculously on the path of religion. If you want to see the miracle of God, then before the whole world, every person should see his own body, whose structure is full of miracles. The true monk is absorbed in the worship of God and hence the various deva powers miraculously perform their work or the blessings that came out of their mouth and people feel that miracles have been performed. The five elements, with many accomplishment, such incidents occur automatically in the life of a monk.
Ramkrishna Paramahansa was challenged by a perfect tantric to show his power. He started walking on the river water full of water and showed the spectacle of his power accomplishment. Now he asked Ramakrishna Paramahamsa to show strength. Ramakrishna Paramahamsa called a boatman and came back across the river in a boat and gave 1 rupee to the Nabi. And told the tantrik that you should earn only 1 rupee towards the whole life worship. The aquatics swim only. Birds fly in the air. What Brahm will achieve from all these accomplishments. The tantrik was very remorseful and became a disciple of Ramakrishna Paramahamsi. Miracles perform divine powers around the monk. It is easy. No saint becomes such a madari.
It is said about Vallabhacharya that he located his Agni Swaroop and entered his abode of Lord Aradhya. He took silence on the last day. He went to Hanuman Ghat in Banaras to take an afternoon bath in the Ganges stream. In a short while, the people present there saw directly that in the middle stream of Ganga ji, instead of Vallabhacharya's body, a supernatural fire is rising towards the sky. His cosmic body had transformed into a supernatural fire-fire and had left this death world.
It is said in the case of Chaitanya Mahaprabhu that in his last time, he got the body of Jagannath in the Deity. On that day, he did not see from the back of Garuda Pustha and went directly inside the temple. The doors of the temple closed automatically. And he became embodied in Jagannath ji.
Who does not know Rajrani Meerabai? Krishna was so fevered in love and devotion that in the end God himself had to come. On that day she was wooing them (Lord Krishna's Shree Vigraha) by singing and dancing to various verses of music. Suddenly a divine light comes out from the same Shrivigraha and they come in that light.
(Must read your favorite article "The tradition of getting up in Brahmamuhurta" and "Crime is being Hindu in India". Do not bother to share.)
The famous yogi saint of South India, Ramalingam, had already told two years before his end that I will become invisible from this body at the age of 54 years. The disciples put him to rest at the last minute. Before bedtime, he said most of all, "I have been invisible for some time." This body will not be able to get burnt or for samadhi. I am going to a pure nirvikal samadhi…… window and shut the doors from all sides ”. The doors were closed as per his command. Locks were placed. People were standing outside and watching carefully. When the door was opened, nothing other than zero appeared in the hut.
What we mean to say is that get divine blessings from divine spiritual worship and follow the path of the Sadhguru who is the right path. In the heart of all of you, Sadguru Swarup, who is seated in the form of Sadguru, is a kind of Vandan cum Asst ..
(If you liked the article, then please give your feedback in the comment box and also share it.)
Your own - Pt. Ramakant Mishra
Koiripur Sultanpur


Post a Comment
0 Comments