चितपावन ब्राह्मण नाथूराम गोड्से/Chitpavan Brahmin Nathuram Godse
प्रिय स्नेही मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे - राधेथैंक यु, मि. गोडसे..
नाथूराम गोडसे के नाम और उनके एक काम के अतिरिक्त लोग उन के बारे में शायद कुछ भी नहीं जानते। एक लोकतांत्रिक देश में यह कुछ रहस्यमय बात है। रहस्य का आरंभ 8 नवंबर 1948 को ही हो गया था, जब गाँधीजी की हत्या के लिए चले मुकदमे में गोडसे द्वारा दिए गए बयान को प्रकाशित करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। गोडसे का बयान लोग जानें, इस पर प्रतिबंध क्यों लगा?
इस का कुछ अनुमान जस्टिस जी.डी. खोसला, जो गोडसे मुकदमे की सुनवाई के एक जज थे, की टिप्पणी से मिल सकता है। अदालत में गोडसे ने अपनी बात पाँच घंटे लंबे वक्तव्य के रूप में रखी थी, जो 90 पृष्ठों का था। जब गोडसे ने बोलना समाप्त किया तब का दृश्य जस्टिस खोसला के शब्दों में... “सुनने वाले स्तब्ध और विचलित थे। एक गहरा सन्नाटा था, जब उसने बोलना बंद किया। महिलाओं की आँखों में आँसू थे और पुरुष भी खाँसते हुए रुमाल ढूँढ रहे थे।… मुझे कोई संदेह नहीं है, कि यदि उस दिन अदालत में उपस्थित लोगों की जूरी बनाई जाती और गोडसे पर फैसला देने को कहा जाता तो उन्होंने भारी बहुमत से गोडसे के ‘निर्दोष’ होने का फैसला दिया होता।”
यही नहीं, तब देश के कानून मंत्री डॉ. अंबेडकर थे। उन्होंने गोडसे के वकील को संदेश भेजा कि यदि गोडसे चाहें तो वे उन की सजा आजीवन कारावास में बदलवा सकते हैं। गाँधीजी वाली अहिंसा दलील के सहारे यह करवाना सरल था। किंतु गोडसे ने आग्रह पूर्वक मना कर, उलटे डॉ. अंबेडकर को यह संदेश दिया, “कृपया सुनिश्चित करें कि मुझ पर कोई दया न की जाए। मैं अपने माध्यम से यह दिखाना चाहता हूँ कि गाँधी की अहिंसा को फाँसी पर लटकाया जा रहा है।”
चितपावन ब्राह्मण नाथूराम गोड्से/Chitpavan Brahmin Nathuram Godse
गोडसे का यह कथन कितना लोमहर्षक सच साबित हुआ, यह भी यहाँ इतने निकट इतिहास का एक छिपाया गया तथ्य है!
गाँधीजी की हत्या के बाद गाँधी समर्थकों ने बड़े पैमाने पर गोडसे की जाति-समुदाय की हत्याएं की। गाँधी पर लिखी, छपी सैकड़ों जीवनियों में कहीं यह तथ्य नहीं मिलता कि कितने चितपावन ब्राह्मणों को गाँधीवीदियों ने मार डाला था।
31 दिसंबर 1948 के "न्यूयॉर्क टाइम्स" में प्रकाशित समाचार के अनुसार, केवल बंबई में गाँधीजी की हत्या वाले एक दिन में ही 15 लोगों को मार डाला गया था। पुणे के स्थानीय लोग आज भी जानते हैं कि वहाँ उस दिन कम से कम 50 लोगों को मार डाला गया था। कई जगह हिंदू महासभा के दफ्तरों को आग लगाई गई। चितपावन ब्राह्मणों पर शोध करने वाली अमेरिकी अध्येता मौरीन पैटरसन ने लिखा है कि सबसे अधिक हिंसा बंबई, पुणे, नागपुर आदि नहीं, बल्कि सतारा, बेलगाम और कोल्हापुर में हुई। तब भी सामुदायिक हिंसा की रिपोर्टिंग पर कड़ा नियंत्रण था। अतः, मौरीन के अनुसार, उन हत्याओं के दशकों बीत जाने के बाद भी उन्हें उन पुलिस फाइलों को देखने नहीं दिया गया, जो 30 जनवरी 1948 के बाद चितपावन ब्राह्मणों की हत्याओं से संबंधित थीं।
चितपावन ब्राह्मण नाथूराम गोड्से/Chitpavan Brahmin Nathuram Godse
इस प्रकार, उस ‘गाँधीवादी हिंसा’ का कोई हिसाब अब तक सामने नहीं आने दिया गया है, जिस में असंख्य निर्दोष चितपावन ब्राह्मणों को इसलिए मार डाला गया था क्योंकि गोडसे उसी जाति के थे। निस्संदेह, राजनीतिक जीवन में गाँधीजी के कथित अहिंसा सिद्धांत के भोंडेपन का यह एक व्यंग्यात्मक प्रमाण था! चाहे, कांग्रेसी शासन और वामपंथी बौद्धिकों ने इन तथ्यों को छिपाकर अपना राजनीतिक उल्लू सीधा किया।
कडवा सच तो यह है कि गोडसे ने गाँधीजी की हत्या करके उन्हें वह महानता प्रदान करने में केंद्रीय भूमिका निभाई, जो सामान्य मृत्यु से उन्हें मिलने वाली नहीं थी। स्वतंत्रता से ठीक पूर्व और बाद देश में गाँधी का आदर कितना कम हो गया था, यह 1946-48 के अखबारों के पन्नों को पलट कर सरलता से देख सकते हैं। नोआखली में गाँधी के रास्ते में लोगों ने टूटे काँच बिछा दिए थे। ऐसी वितृष्णा अकारण न थी। देश विभाजन रोकने के लिए गाँधी ने अनशन नहीं किया, और अपना वचन (‘विभाजन मेरी लाश पर होगा’) तोड़ा, यह तो केवल एक बात थी।
पश्चिमी पंजाब से आने वाले हजारों हिंदू-सिखों को उलटे जली-कटी सुनाकर गाँधी उनके घावों पर नमक छिड़कते रहते थे। दिल्ली की दैनिक प्रार्थना-सभा में गाँधी उन अभागों को ताने देते थे, कि वे जान बचाकर यहाँ क्यों चले आये, वहीं रहकर मर जाते तो अहिंसा की विजय होती, आदि। फिर, विभाजन रोकने या पाकिस्तान में हिंदू-सिखों की जान को तो गाँधीजी ने अनशन नहीं किया; किन्तु भारत पाकिस्तान को 55 करोड़ रूपये दे, इसके लिए गाँधीजी ने जनवरी 1948 में अनशन किया था! तब कश्मीर पर पाकिस्तानी हमला जारी था, और गाँधीजी के अनशन से झुककर भारत सरकार ने वह रकम पाकिस्तान को दी। यह विश्व-इतिहास में पहली घटना थी जब किसी आक्रमित देश ने आक्रमणकारी को, यानी अपने ही विरुद्ध युद्ध को वित्तीय सहायता दी!
(आपका पसंदीदा लेख "ज्योतिष शास्त्र के अचूक उपाय" तथा " कर भला तो हो भला" अवश्य पढें। लेख पसंद आए तो ब्लागर बाक्स मे कमेण्ट व शेयर जरूर करते हुए मेरा मनोबल बढाएं।)
गोडसे द्वारा गाँधीजी को दंड देने के निश्चय में उस अनशन ने निर्णायक भूमिका अदा की। तब देश में लाखों लोग गाँधीजी को नित्य कोस रहे थे। पाकिस्तान से जान बचाकर भागे हिन्दू-सिख गाँधी से घृणा करते थे। वही स्थिति कश्मीरी और बंगाली हिन्दुओं की थी। ‘हिंद पॉकेट बुक्स’ के यशस्वी संस्थापक दीनानाथ मल्होत्रा ने अपनी संस्मरण पुस्तक ‘भूली नहीं जो यादें’ (पृ. 168) में उल्लेख किया है कि जब गाँधीजी की हत्या की पहली खबर आई, तो सब ने स्वतः मान लिया कि किसी पंजाबी ने ही उन्हें मारा।
फिर, उन लाखों बेघरों, शरणार्थियों के सिवा पाकिस्तान में हिन्दुओ का जो कत्लेआम हुआ, और जबरन धर्मांतरण कराए गए, उस पर भारत में दुःख, आक्रोश और सहज सहानुभूति थी। यह सब गाँधीजी के प्रति क्षोभ में भी व्यक्त होता था। विशेषकर तब, जब वे पंजाबी हिन्दुओं, सिखों को सामूहिक रूप से मर जाने का उपदेश देते हुए यहाँ मुसलमानों (जो वैसे भी असंगठित, अरक्षित, भयाक्रांत नहीं थे जैसे पाकिस्तान में हिन्दू थे। नहीं तो वे यहीं रह न सके होते) और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए सरकार पर कठोर दबाव बनाए हुए थे।
इस तरह, दुर्बल को अपने हाल पर छोड़ कर गाँधी सबल की रक्षा में व्यस्त थे! यह पूरे देश के सामने तब आइने की तरह स्पष्ट था।
अतः उस समय की संपूर्ण परिस्थिति का अवलोकन करते हुए यह बात वृथा नहीं कि, यदि गाँधीजी प्राकृतिक मृत्यु पाते, तो आज उन का स्थान भारतीय लोकस्मृति में बालगंगाधार तिलक, जयप्रकाश नारायण, आदि महापुरुषों जैसा ही कुछ रहा होता। तीन दशक तक गाँधी की भारतीय राजनीति में अनगिनत बड़ी-बड़ी विफलताएं जमा हो चुकी थीं। खलीफत-समर्थन से लेकर देश-विभाजन तक, मुस्लिमों को ‘ब्लैंक चेक’ देने जैसे नियमित सामुदायिक पक्षपात और अपने सत्य-अहिंसा-ब्रह्मचर्य सिद्धांतों के विचित्र, हैरत भरे, यहाँ तक कि अनेक निकट जनों को धक्का पहुँचाने वाले कार्यान्वयन से बड़ी संख्या में लोग गाँधीजी से वितृष्ण हो चुके थे। लेकिन गोडसे की गोली ने सब कुछ बदल कर रख दिया। इसलिए भक्त गाँधीवादियों को तो गोडसे का धन्यवाद करते हुए, बतर्ज अनिल बर्वे, “थैंक यू, मिस्टर गोडसे!” जैसी भावना रखनी चाहिए।
गोडसे ने चाहे गाँधी को दंड देने का लिए गोली मारी, लेकिन वस्तुतः उसी नाटकीय अवसान से गाँधीजी को वह महानता मिल सकी, जो वैसे संभवतः न मिली होती। भारत में नेहरूवादी और मार्क्सवादी इतिहासकारों द्वारा घोर इतिहास-मिथ्याकरण का एक अध्याय यह भी है कि लोग गोडसे के बारे में कुछ नहीं जानते! यहाँ तक कि गाँधी-आलोचकों की लिस्ट में भी गोडसे का उल्लेख नहीं होता। इसी विषय पर लिखी इतिहासकार बी. आर. नंदा की पुस्तक, "गाँधी एन्ड हिज क्रिटिक्स" (1985) में भी गोडसे का नाम नहीं, जबकि गोडसे का 90 पृष्ठों का वक्तव्य, जो 1977 के बाद पुस्तिका के रूप में प्रकाशित होता रहा है, गाँधीजी के सिद्धांतों और कार्यों की एक सधी आलोचना है। लेकिन 67 वर्ष बीत गए, गोडसे की उस आलोचना का किसी भारतीय ने उत्तर नहीं दिया। न उस की कोई समीक्षा की गई। यदि गोडसे की बातें प्रलाप, मूर्खतापूर्ण, अनर्गल, आदि होतीं, तो उन्हें प्रकाशित करने पर प्रतिबंध नहीं लगा होता! लोग उसे स्वयं देखते, समझते कि गाँधीजी की हत्या करने वाला कितना मूढ़, जुनूनी या सांप्रदायिक था। पर स्थिति यह है कि विगत 38 वर्ष से गोडसे का वक्तव्य उपलब्ध रहने पर भी एक यूरोपीय विद्वान (कोएनराड एल्स्ट, "गांधी एंड गोडसेः ए रिव्यू एंड ए क्रिटीक" 2001) के अतिरिक्त किसी भारतीय ने उस की समीक्षा नहीं की है। क्यों?
संभवतः इसीलिए, क्योंकि उसे उपेक्षित तहखाने में दबे रहना ही प्रभावी राजनीति के लिए सुविधाजनक था। गोडसे की अनेक बातें संपूर्ण समकालीन सेक्यूलर भारतीय राजनीति की भी आलोचना हो जाती है। इस अर्थ में वह आज भी प्रासंगिक है। यह भी कारण है कि यहाँ राजनीतिक रूप से प्रभावी इतिहासकारों, बुद्धिजीवियों ने उसे मौन की सेंसरशिप से अस्तित्वहीन-सा बनाए रखा है। अन्यथा कोई कारण नहीं कि एक ऐतिहासिक दस्तावेज का कहीं उल्लेख न हो। न इतिहास, न राजनीति में उस का अध्ययन, विश्लेषण किया जाए। यह चुप्पी सहज नहीं है। यह न्याय नहीं है।
इस चुप्पी का कारण यही प्रतीत होता है कि किसी भी बहाने यदि गोडसे के वक्तव्य को नई पीढ़ी पढ़े, और परखे, तो आज भी भारी बहुमत से लोगों का निर्णय वही होगा, जो जस्टिस खोसला ने तब अदालत में उपस्थित नर-नारियों का पाया था। तब गोडसे को ‘हिन्दू सांप्रदायिक’ या ‘जुनूनी हत्यारा’ कहना संभव नहीं रह जाएगा।
वस्तुतः नाथूराम गोडसे के जीवन, चरित्र और विचारों का समग्र मूल्यांकन करने से उन का स्थान भगत सिंह और ऊधम सिंह की पंक्ति में चला जाएगा। तीनों देश-भक्त थे। तीनों को राजनीतिक हत्याओं के लिए फाँसी हुई। तीनों ने अपने-अपने शिकारों को करनी का ‘दंड’ दिया, जिस से सहमति रखना जरूरी नहीं। मगर तीनों की दृष्टि में एक समानता तो है ही। भगत सिंह ने पुलिस की लाठी से लाला लाजपत राय की मृत्यु का बदला लेने के लिए 17 दिसंबर 1928 को अंग्रेज पुलिस अधीक्षक जॉन साउंडर्स की हत्या की। ऊधम सिंह ने जलियाँवाला नरसंहार करने वाले कर्नल माइकल डायर को 13 मार्च 1940 को गोली मार दी। उसी तरह, नाथूराम गोडसे ने भी गाँधी को देश का विभाजन, लाखों हिन्दुओं-सिखों के साथ विश्वासघात, उन के संहार व विध्वंस तथा हानिकारक सामुदायिक राजनीति करने का कारण मानकर उन्हें 30 जनवरी 1948 को गोली मारी थी।
आगे की तुलना में भी, जैसे अंग्रेज सरकार ने भगत सिंह और ऊधम सिंह को हत्या का दोषी मानकर उन्हें फाँसी दी, उसी तरह भारत सरकार ने भी नाथूराम गोडसे को फाँसी दी। तीनों के कर्म, तीनों की भावनाएं, तीनों का जीवन-चरित्र मूलतः एक जैसा है। इस सचाई को छिपाया नहीं जाना चाहिए।
(आपका पसंदीदा लेख "कर भला तो हो भला" तथा " ब्राह्मण विरोध" अवश्य पढें। लेख पसंद आए तो ब्लागर बाक्स मे कमेण्ट व शेयर जरूर करते हुए मेरा मनोबल बढाएं।)
उक्त निष्कर्ष डॉ. लोहिया के विचारों से भी पुष्ट होता है। देश का विभाजन होने पर लाखों लोग मरेंगे, यह गाँधीजी जानते थे, फिर भी उन्होंने उसे नहीं रोका। बल्कि नेहरू की मदद करने के लिए खुद कांग्रेस कार्य-समिति को विभाजन स्वीकार करने पर विवश किया जो उस के लिए तैयार नहीं थी। इसे लोहिया ने गाँधी का ‘अक्षम्य’ अपराध माना है। तब इस अपराध का क्या दंड होता?
संभवतः सब से अच्छा दंड गाँधी को सामाजिक, राजनीतिक रूप से उपेक्षित करना, और अपनी सहज मृत्यु पाने देना होता। पर, अफसोस!
डॉ. लोहिया के शब्दों पर गंभीरता से विचार करें – विभाजन से दंगे होंगे, ऐसा तो गाँधीजी ने समझ लिया था, लेकिन “जिस जबर्दस्त पैमाने पर दंगे वास्तव में हुए, उसका उन्हें अनुमान न था, इस में मुझे शक है। अगर ऐसा था, तब तो उन का दोष अक्षम्य हो जाता है। दरअसल उन का दोष अभी भी अक्षम्य है। अगर बँटवारे के फलस्वरूप हुए हत्याकांड के विशाल पैमाने का अन्दाज उन्हें सचमुच था, तब तो उन के आचरण के लिए कुछ अन्य शब्दों का इस्तेमाल करना पड़ेगा।” ("गाँधीजी के दोष")
ध्यान दें, सौजन्यवश लोहिया ने गाँधी के प्रति उन शब्दों का प्रयोग नहीं किया जो उन के मन में आए होंगे। किंतु वह शब्द छल, अज्ञान, हिन्दुओं के प्रति विश्वासघात, बुद्धि का दिवालियापन, जैसे ही कुछ हो सकते हैं। इसलिए, जिस भावनावश गोडसे ने गाँधीजी को दंडित किया वह उसी श्रेणी का है जो भगतसिंह और ऊधम सिंह का था। इस कड़वे सत्य को भी लोहिया के सहारे वहीं देख सकते हैं। लोहिया के अनुसार, “देश का विभाजन और गाँधीजी की हत्या एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक पहलू की जाँच किए बिना दूसरे की जाँच करना समय की मूर्खतापूर्ण बर्बादी है।” यह कथन क्या दर्शाता है? यही, कि वैसा न करके क्षुद्र राजनीतिक चतुराई की गई। तभी तो जिस किसी को ‘गाँधी के हत्यारे’ कहकर निंदित किया जाता है, जबकि विभाजन की विभीषिका से उस हत्या के संबंध की कभी जाँच नहीं होती। क्योंकि जैसे ही यह जाँच होगी, जिसे लोहिया ने जरूरी माना था, वैसे ही गोडसे का वही रूप सामने होगा जो उन्हें भगत सिंह और ऊधम सिंह के सिवा और किसी श्रेणी में रखने नहीं देगा। इस निष्कर्ष से गाँधी-नेहरूवादी तथा दूसरे भी मतभेद रख सकते हैं। ठीक वैसे ही जैसे असंख्य अंग्रेज लोग भगत सिंह और ऊधम सिंह से रखते ही रहे हैं। आखिर वे तो हमारे भगत सिंह और ऊधम सिंह को पूज्य नहीं मानते! लेकिन वे दोनों ही भारतवासियों के लिए पूज्य हैं। ठीक उसी तरह, यदि हिंदू महासभा या कोई भी हिन्दू नाथूराम गोडसे को सम्मान से देखता है और उन्हें सम्मानित करना चाहता है तो इसे सहजता से लेना चाहिए।
आखिर, भगत सिंह या ऊधम सिंह के प्रति भी हमारा सम्मान उन के द्वारा की गई हत्याओं का सम्मान नहीं है। वह एक भावना का सम्मान है, जो सम्मानजनक थी। अतः नाथूराम गोडसे के प्रति किसी का आदर भी देश-भक्ति, राष्ट्रीय आत्मसम्मान और न्याय भावना का ही आदर भी हो सकता है। जिन्हें इस संभावना पर संदेह हो, वे गोडसे का वक्तव्य एक बार आद्योपांत पढ़ने का कष्ट करें।
भावभीनी श्रद्धांजलि भारत पुत्र, भारत रत्न माननीय नाथूराम गोड्से जी
(साभार: शंकर शरण)
(अगर आपको लेख पसंद आया हो तो लाइक, कमेंट और शेयर जरूर कर दें। आपके लिए यह जानकारी थोड़ी बहुत भी उपयोगी हो तो ब्लागर बाक्स में आप अपनी राय दे करके हमारा हौंसला जरूर बढ़ाए ताकि हमें और भी लेख प्रस्तुत करने के लिए मोटिवेशन मिल सके। धन्यवाद!)
आपका अपना - पं0 रमाकान्त मिश्र
कोइरीपुर सुलतानपुर
....................................................................................
Chitpavan Brahmin Nathuram Godse / Chitpavan Brahmin Nathuram Godse
Dear affectionate friends Jai Sri Krishna, Radhe - Radhe
Thank you, Mr. Godse ..
Apart from the names of Nathuram Godse and one of his works, people probably do not know anything about him. This is something mysterious in a democratic country. The mystery began on 8 November 1948, when Godse's trial for the murder of Gandhiji banned the publication of statements made by Godse. People know Godse's statement, why was it banned?
Some estimate of this is Justice G.D. Khosla, who was a judge at the trial of Godse trial, can be found from the remarks. In the court, Godse made his statement in the form of a five-hour-long statement, which was 90 pages. When Godse finished speaking, the scene was in Justice Khosla's words… “The listeners were shocked and disoriented. There was a deep silence when he stopped speaking. The women had tears in their eyes and the men were also looking for a coughing handkerchief.… I have no doubt that if a jury of the people present in the court was formed on that day and asked to give a verdict on Godse, they would have won a huge majority of Godse's. Would have given the verdict of being 'innocent'. "
Not only this, then the law minister of the country was Dr. Ambedkar. He sent a message to Godse's lawyer that if Godse wanted to, he could get his sentence imprisoned for life. It was easy to do this with the help of Gandhiji's non-violence plea. But Godse, refusing earnestly, in turn gave a message to Dr. Ambedkar, "Please ensure that no mercy is given to me." I want to show through me that Gandhi's non-violence is being hanged. "
Chitpavan Brahmin Nathuram Godse / Chitpavan Brahmin Nathuram Godse
How depressing Godse's statement proved to be true, it is also a hidden fact of history so close here!
After Gandhi's assassination, Gandhi supporters massacred Godse's caste-community. The fact that how many Chitpavan Brahmins were killed by the Gandhidians is not found in the hundreds of biographies written on Gandhi.
According to the news published in the "New York Times" of 31 December 1948, only 15 people were killed in a single day in Gandhi's assassination in Bombay. Local people of Pune still know that at least 50 people were killed that day there. In many places offices of Hindu Mahasabha were set on fire. American scholar Maureen Patterson, who researches Chitpavan Brahmins, has written that most of the violence took place not in Bombay, Pune, Nagpur etc. but in Satara, Belgaum and Kolhapur. Even then reporting of community violence was tightly controlled. Therefore, according to Maureen, even after decades of those murders, he was not allowed to look at the police files which were related to the murders of Chitpavan Brahmins after 30 January 1948.
Chitpavan Brahmin Nathuram Godse / Chitpavan Brahmin Nathuram Godse
Thus, no account of the 'Gandhian violence' has yet been revealed, in which innumerable innocent Chitpavan Brahmins were killed because Godse belonged to the same caste. Undoubtedly, this was a sarcastic proof of the impudence of Gandhiji's alleged non-violence theory in political life! Regardless, the Congress regime and leftist intellectuals straightened their political owls by hiding these facts.
The bitter truth is that Godse killed Gandhiji and played a central role in giving him the greatness that was not going to come to him through ordinary death. One can easily see how much Gandhi's respect had decreased in the country just before independence and after independence by turning the pages of newspapers of 1946-48. In Noakhali, people had broken glass on Gandhi's way. Such liturgy was not without reason. To stop the partition of the country, Gandhi did not go on hunger strike, and broke his promise ('Partition will be on my corpse'), it was just one thing.
Gandhi used to sprinkle salt on his wounds by hearing inverted burns to thousands of Hindu-Sikhs coming from western Punjab. In Delhi's daily prayer meeting, Gandhi used to taunt those unfortunate, why did he come here after saving his life, if he stayed there, he would have conquered non-violence, etc. Again, Gandhiji did not fast to stop partition or the life of Hindu-Sikhs in Pakistan; But for giving India 55 crore rupees, Gandhiji had fasted in January 1948! Then the Pakistani attack on Kashmir was going on, and the Government of India, bowing down to Gandhiji's fast, gave that amount to Pakistan. This was the first event in world history when a aggrieved country gave financial assistance to the invader, ie war against itself!
(Must read your favorite article "Surefire Remedies of Astrology" and "Kare bhale to ho bhala". If you like the article, increase my morale by commenting and sharing in the blogger box.)
The fast played a decisive role in Godse's decision to punish Gandhiji. Then millions of people were cursing Gandhiji in the country. Hindus and Sikhs who fled after saving their lives from Pakistan hated Gandhi. The situation was similar to Kashmiri and Bengali Hindus. The famous founder of 'Hind Pocket Books', Dinanath Malhotra, has mentioned in his memoir book 'Bhooli Nahin Jo Memories' (p. 168) that when the first news of Gandhiji's assassination came, everyone automatically assumed that a Punjabi had Hit them.
Then, there was sorrow, indignation and spontaneous sympathy in India over the millions of homeless, refugees who were massacred by Hindus in Pakistan, and forcibly converted. All this was also expressed in anger towards Gandhiji. Especially when they were telling the Punjabi Hindus, Sikhs to die collectively, the Muslims here (who were not unorganized, unprotected, frightened like Hindus were in Pakistan. Otherwise they could not have lived here) and their property. There was strong pressure on the government to protect
In this way, Gandhi was busy protecting Sabal after leaving the weak. It was as clear as a mirror in front of the whole country.
Therefore, while observing the entire situation at that time, it is not the case that, if Gandhiji had found a natural death, today his place in the Indian folk memory would have been something like the great men like Bal Gangadhar Tilak, Jayaprakash Narayan, etc. For three decades, countless major failures had accumulated in Gandhi's Indian politics. From the Caliphate-support to the partition of the country, regular community partisanship like giving 'blank check' to the Muslims and the bizarre, astonishing, even shocking implementation of their true-ahimsa-celibacy principles have led to large numbers People had passed away from Gandhiji. But Godse's bullet changed everything. That is why, thanks to the devout Gandhians, Godse Anil Barve, "Thank you, Mr. Godse!" The feeling should be maintained.
Godse may have shot to punish Gandhi, but virtually the same dramatic expiration could have given Gandhiji greatness that he might not have had. There is also a chapter of gross history-falsification by Nehruvian and Marxist historians in India that people do not know anything about Godse! Even in the list of Gandhi-critics, Godse is not mentioned. Historian B.R. written on the same subject R. Godse's name is not even in Nanda's book, "Gandhi and His Critics" (1985), while Godse's 90-page statement, which has been published in booklets since 1977, is a staunch critique of Gandhi's principles and work. is. But after 67 years, no Indian replied to that criticism of Godse. Neither was there any review. If Godse's words were delirious, silly, unrestrained, etc., there would not have been a ban on publishing them! People would see him himself, understand how foolish, obsessive or communal was the person who killed Gandhiji. But the situation is that no Indian has reviewed him except for a European scholar (Koenrad Aalst, "Gandhi and Godse: A Review and a Critique" 2001), even though Godse's statement has been available for the past 38 years. Why?
Probably because it was convenient for effective politics to be buried in a neglected cellar. Many things of Godse also get criticized in the entire contemporary secular Indian politics. In that sense it is still relevant today. This is also the reason that here politically dominant historians, intellectuals have kept it as non-existent by the censorship of silence. Otherwise, there is no reason for a historical document to be mentioned anywhere. Neither history, nor politics should be studied, analyzed. This silence is not easy. This is not justice.
The reason for this silence seems to be that if on any pretext, read the new generation of Godse's statement, and test it, the decision of the people by the overwhelming majority today will be the same, which Justice Khosla found then of the male and female present in the court. . Then it will no longer be possible to call Godse a 'Hindu communal' or 'obsessive killer'.
In fact, a thorough assessment of the life, character and thoughts of Nathuram Godse would place him in the line of Bhagat Singh and Udham Singh. All three were patriots. All three were hanged for political murders. The three punished their victims for not agreeing with them. But there is a similarity in terms of all three. Bhagat Singh killed British Superintendent of Police John Sounders on 17 December 1928 to avenge the death of Lala Lajpat Rai with a police stick. On 13 March 1940, Udham Singh shot Colonel Michael Dyer, who carried out the Jallianwala massacre. Similarly, Nathuram Godse also shot Gandhi on January 30, 1948, as a reason for partition of the country, betrayal of millions of Hindus and Sikhs, their destruction and destruction and harmful community politics.
Even further, as the British government hanged Bhagat Singh and Udham Singh guilty of murder, the Government of India also hanged Nathuram Godse. The actions of the three, the emotions of the three, the life-character of the three are basically the same. This truth should not be hidden.
(Must read your favorite article "Kar bhala to ho bhala" and "anti Brahmin". If you like the article, increase my morale by commenting and sharing in the blogger box.)
The above conclusion is also confirmed by Dr. Lohia's views. Gandhiji knew that millions of people would die when the country was divided, yet he did not stop it. Rather, to help Nehru, the Congress Working Committee itself was forced to accept partition which was not ready for it. This is considered by Lohia as an 'unforgivable' crime of Gandhi. Then what would be the punishment for this crime?
Perhaps the best punishment would have been to ignore Gandhi socially, politically, and allow him to die spontaneously. But, alas!
Think seriously on Dr. Lohia's words - Gandhiji understood that there would be riots due to Partition, but "I had no doubt about the sheer scale on which the riots actually happened. If it was so, then their fault becomes unforgivable. Actually their fault is still unforgivable. If he really knew the scale of the massacre that happened as a result of the partition, then some other words would have to be used for his conduct. " ("Gandhiji's faults")
Note, courtesy Lohia did not use the words that would have come to his mind towards Gandhi. But those words can be something like deceit, ignorance, betrayal of Hindus, bankruptcy of intellect. Therefore, the emotional Godse who punished Gandhiji belongs to the same category as that of Bhagat Singh and Udham Singh. With the help of Lohia, this bitter truth can also be seen there. According to Lohia, "Partition of the country and assassination of Gandhiji are two sides of the same coin. It is a silly waste of time to examine the other without examining one aspect. " What does this statement indicate? That is, petty political cleverness was not done. That is why anyone who is condemned as 'Gandhi's killer', while the relation of that murder with the catastrophe of partition is never investigated. Because as soon as this investigation, which Lohia considered necessary, Godse will have the same form which will not allow him to be placed in any category except Bhagat Singh and Udham Singh. With this conclusion, Gandhi-Nehruists and others can also have differences. Just like innumerable English people have been keeping it from Bhagat Singh and Udham Singh. After all, they do not consider our Bhagat Singh and Udham Singh to be revered! But both of them are revered for Indians. In the same way, if the Hindu Mahasabha or any Hindu sees Nathuram Godse with respect and wants to honor him, it should be taken easily.
After all, our respect for Bhagat Singh or Udham Singh is not respect for the killings done by him. She is an honor of a spirit that was honorable. Therefore, respect for Nathuram Godse can also be respect for patriotism, national self-respect and sense of justice. Those who doubt this possibility should bother reading Godse's statement once more.
A proud tribute Bharat Putra, Bharat Ratna Honorable Nathuram Godse
(Sincerely: Shankar Sharan)
(If you liked the article, then please like, comment and share. If this information is a bit useful for you, then by giving your opinion in the blogger box, you should definitely encourage us so that we can get motivation to submit more articles. Could. Thanks!)
Your own - Pt. Ramakant Mishra
Koiripur Sultanpur




Post a Comment
1 Comments
अपनी राय से अवगत जरूर कराएं
ReplyDeleteसधन्यवाद