मृत्यु का भय/Fear of death

प्रिय स्नेही मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे।

*।।हर हर महादेव शम्भो काशी विश्वनाथ वन्दे ।।*

 *मृत्यु से अधिक भयंकर मृत्यु का भय होता है :-*

       दो उल्लू एक वृक्ष पर आकर बैठे। एक ने सर्प अपने मुँह में पकड़ रखा था। भोजन था उनका, सुबह के नाश्ते की तैयारी थी। दूसरा एक चूहा पकड़ लाया था।

         दोनों जैसे ही वृक्ष पर बैठे और दोनों एक--दूसरे के निकट थे।  एक के मुँह में साँप एक के मुँह में चूहा। साँप ने चूहे को देखा तो वह यह भूल ही गया कि वह उल्लू के मुँह में है और मृत्यु के करीब है। चूहे को देखकर उसके मुँह में रसधार बहने लगी। वह भूल ही गया कि वह भी मृत्यु के मुँह में है। उसको अपनी जीवेष्णा ने जकड़ लिया था। और सर्प के मन में उस चूहे को खाने की इच्छा होने लगी। कैसी बिडम्बना है भूख की। उस सर्प को ये पता नहीं कि मैं भी इस चूहे की भाँति किसी उल्लूरूपी काल के मुँह में पहले से बैठा हूँ। और यह काल मेरा थोड़ी ही देर में ग्रास बनाने वाला है।


मृत्यु का भय/Fear of death


         चूहे ने जैसे ही  साँप को देखा वह भयभीत हो गया, बुरी तरह से वह काँपने लगा। उस चूहे ने ये भी नहीं देखा कि जो स्वयं काल का ग्रास बनने वाला है। वो भला मुझे क्या मारेगा। किन्तु मृत्यु का भय तो भयंकर होता ही है किन्तु उससे भी अधिक मृत्यु से होने वाला भय था। जो चूहे को कम्पित कर रहा था।

           वे दोनों उल्लू बड़े ही आश्चर्यचकित हो गए। एक उल्लू ने दूसरे उल्लू से पूछा---- भाई ! इसका कुछ आशय (राज) समझे  या नहीं दूसरे ने कहा बिल्कुल समझ में आ गया। जीभ के स्वाद की इच्छा इतनी प्रबल है कि सामने मृत्यु खड़ी हो तब भी दिखाई नहीं पड़ती। और यह भी समझ में आया कि भय मृत्यु से भी बड़ा भय है। मृत्यु सामने खड़ी है, उससे यह भयभीत नहीं है चूहा, लेकिन भय से भयभीत है कि कहीं साँप हमला न कर दे।

मृत्यु का भय/Fear of death


      ठीक उसी तरह हम और हमारा समाज भी मृत्यु से भयभीत नहीं हैं, बल्कि भय से अधिक भयभीत हैं। लोभ स्वाद का, इन्द्रियों का, जीवेष्णा का इतना प्रगाढ़ है कि मृत्यु चौबीस घण्टे सामने खड़ी है, फिर भी हमें दिखाई नहीं पड़ती। हम अन्धे हो रहे हैं।

         इस घटना से एक विचित्र अर्थ हमारे हृदय पटल के सामने आता है कि समूचे संसार के प्राणी मृत्यु से भयभीत हैं। जबकि यह विचार करने का विषय है कि मृत्यु और काल दोनों ईश्वरीय सृष्टि में आते हैं अर्थात् भगवान् ने इनकी रचना की है, और ये अटल सिद्धान्त है कि जिसका सर्जन (रचना) होता है उसका विसर्जन (विनाश) अवश्य होता है।

        इस ज्ञान के होते ही हमें पता चल जाता है कि मृत्यु और काल दोनों का विनाश करने के लिए भगवान् स्वयं महाकाल हैं। मृत्यु अथवा काल रूप को नष्ट करने वाले हैं। अजर--अमर आत्मा एवं नाम पर काल का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। क्योंकि आत्मा कालातीत है। जिस प्रकार मरते हुए साँप को देखकर भी चूहा डर रहा था। और सोच रहा था कि कहीं ये मुझे न मार दे। यही दशा संसार के सम्पूर्ण प्राणियों की है। क्योंकि जिनसे वह डरता है वो भले ही कोई विशेष पदार्थ और मृत्यु ही क्यों न हो स्वयं विनाश की ओर सभी उसी प्रकार बढ़ रहे हैं जैसे नदियाँ समुद्र की ओर बढ़ती हैं। उस साँप ने चूहे को उल्लू के मुख में देखकर स्वयं खाने की इच्छा प्रकट की। यही दशा समस्त जगत् के जीवों की है।

(आपका प्रिय लेख "स्त्री रूप में पूजे जाते है हनुमानजी" तथा ब्राह्मण की असहनीय दशा" अवश्य पढें। पसंद आए तो कमेण्टबाक्स मे अपनी राय/प्रतिक्रिया देते हुए शेयर जरूर करें।)

      जीवात्मा जिस दिन चौरासी लाख योनियों में जिस शरीर को धारण करता है अर्थात् जिस दिन उसका जन्म होता है, उसी दिन से उसका मरना भी आरम्भ हो जाता है। किन्तु कैसी विचित्र बिडम्बना है कि यह मरना किसी को दिखायी नहीं देता। क्योंकि काल भगवान् एक अजगर की भाँति प्रत्येक स्थान पर अपना मुँह फैलाये हुये विद्यमान हैं।

        हम जिसको शरीर का विकास कहते हैं, वही वेदान्त आदि ग्रन्थों की दृष्टि में सबसे बड़ा विनाश है। क्योंकि काल के पास असंख्य बाण हैं। जिनसे जीवात्मा क्षण--प्रतिक्षण मरता रहता है। इसलिए इस कहानी का यही वास्तविक अर्थ है कि चूहा और सर्प ही नहीं अपितु हमको भी अपनी मृत्यु दिखायी न देकर उसके भय से भयभीत रहते हैं। इसका  तात्पर्य यही हुआ कि मृत्यु उतनी भयंकर नहीं लगती जितना मृत्यु का भय भयंकर लगता है।

।।हर हर महादेव शम्भू काशी विश्वनाथ वन्दे ।।


(अगर आपको लेख पसंद आया हो तो लाइक, कमेंट और शेयर जरूर कर दें। आपके लिए यह जानकारी थोड़ी बहुत भी उपयोगी हो तो ब्लागर बाक्स में आप अपनी राय दे करके हमारा हौंसला जरूर बढ़ाए ताकि हमें और भी लेख प्रस्तुत करने के लिए मोटिवेशन मिल सके। धन्यवाद!)


आपका अपना - पं0 रमाकान्त मिश्र
                       कोइरीपुर सुलतानपुर
.....................................................................................

Fear of death
 Dear affectionate friends Jai Sri Krishna, Radhe Radhe.


 * ... Har Har Mahadev Shambho Kashi Vishwanath Vande .. *

खभ
  * Fear of death is more dreadful than death: - *


        Two owls came and sat on a tree.  One held the snake in his mouth.  The food was his, preparing for breakfast in the morning.  The second was a mouse.


          As both sat on the tree and both were close to each other.  A snake in one's mouth, a rat in one's mouth.  When the snake saw the rat, he forgot that he was in the owl's mouth and was near death.  Seeing the rat, rasad started flowing in his mouth.  He forgot that he too is in the face of death.  He was captured by his life.  And the snake started to have a desire to eat that rat.  What kind of disturbance is hunger.  That snake does not know that I, like this mouse, have already sat in the mouth of an extortionist era.  And this period is going to make my grass in a short time.


 Fear of death


          As soon as the rat saw the snake, he became frightened, he began to tremble badly.  That rat did not even see that he himself was going to become the gras of time.  What will that kill me?  But the fear of death is terrible, but there was more fear of death than that.  Who was shaking the rat.


            Both of them were very surprised.  One owl asked the other owl ---- brother!  Whether it understood some of the implications (Raj) or not, others said it was completely understood.  The desire to taste the tongue is so strong that even if death is present in front of it, it is not visible.  And it was also understood that fear is greater fear than death.  Death is standing in front of it, it is not afraid of the mouse.  But afraid of fear that the snake might attack. '


 Fear of death

       In the same way, we and our society are not afraid of death, but more afraid of fear.  Greed is so intense of taste, of senses, of jeevishna that death is standing in front of twenty-four hours, yet we do not see it.  We are getting blind.


          A strange meaning comes to our heart from this incident that the beings of the whole world are afraid of death.  Whereas it is a matter to consider that both death and time come in the divine creation i.e. God has created them, and this is the unmistakable principle that the one who is created (created) must be immersed.


         With this knowledge, we come to know that God himself is Mahakal to destroy both death and time.  Death or time are about to destroy the form.  Ajar - Kaal has no effect on the immortal soul and name.  Because the soul is timeless.  Just as the rat was afraid of seeing the dying snake.  And was wondering if it should kill me.  This is the condition of all beings in the world.  Because those whom he is afraid of, even if there is a special substance and death, all are moving towards self-destruction in the same way as the rivers move towards the sea.  The snake, looking at the mouse in the owl's face, expressed his desire to eat.  This is the condition of all living beings.


 (Must read your favorite article "Female form is worshiped by Hanuman" and unbearable state of Brahmin. If you like, do share your comments / feedback by commenting.)


       On the day the person bears the body in eighty-four lakh births, that is, on the day he is born, his death also starts.  But what a strange irony that this death is not visible to anyone.  Because Kaal Bhagwan exists like a dragon with his face spread everywhere.


         What we call the development of the body is the greatest destruction in the eyes of the Vedanta texts.  Because Kaal has innumerable arrows.  With which the person keeps dying every moment.  Therefore, the real meaning of this story is that not only the rat and the snake but also we are afraid of his death by not showing his death.  This means that death does not seem as terrible as fear of death.


 Every Hardev Shambhu Kashi Vishwanath Vande.


 (If you liked the article, then please like, comment and share. If this information is a bit useful for you, then by giving your opinion in the blogger box, you should definitely encourage us so that we can get motivation to submit more articles.  Could. Thanks!)


 Your own - Pt. Ramakant Mishra


                        Koiripur Sultanpur