Helth
Home remedies for teeth care/दांतो की देखभाल के घरेलु नुस्खे
*Home remedies for teeth care/दांतो की देखभाल के घरेलु नुस्खे*
प्रिय स्नेही मित्रों जय श्रीकृष्णा, सादर प्रणाम।पीले दाँत.....
तुलसी और नमक, इन नुस्खों से एकदम पीले दांत भी सफेद हो जाएंगे।
कई लोग खुलकर हंसने और मुस्कुराने से डरते हैं। इसलिए नहीं, क्योंकि वो दिल से खुश नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास में कमी के कारण। जिन लोगों के दांत पीले होते हैं वे हंसने में संकोच करते हैं। दरअसल, सही ढंग से केयर न करने के कारण दांत पीले हो जाते हैं।
सही ढंग से देखभाल न करने या प्लाक जमने के कारण दांत पीले हो जाते हैं। इसके अलावा, खाने की कुछ चीजों के लगातार उपयोग, बढ़ती उम्र या अधिक दवाइयों का सेवन भी दांतों के पीलेपन के कारण हो सकते हैं।
हममें से अधिकतर लोग चेहरे की खूबसूरती पर बहुत ध्यान देते हैं, लेकिन समय रहते दांतों की खूबसूरती पर ध्यान नहीं देते। ऐसे में, जब दांत बहुत अधिक पीले या बदरंग हो जाते हैं तो ये अच्छा नहीं लगता। यदि आपके साथ भी यह समस्या है तो दांतों को सफेद बनाने के लिए अपनाएं ये दस तरीके....
तुलसी- तुलसी में दांतों का पीलपन दूर करने की अद्भुत क्षमता पाई जाती है। साथ ही, तुलसी मुंह और दांत के रोगों से भी बचाती है। तुलसी के पत्तों को धूप में सुखा लें। इसके पाउडर को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करने से दांत चमकने लगते हैं।
*Home remedies for teeth care/दांतो की देखभाल के घरेलु नुस्खे*
नमक- नमक दांतों को साफ करने का सदियों पुराना नुस्खा है। नमक में थोड़ा-सा चारकोल मिलाकर दांत साफ करने से पीलापन दूर हो जाता है और दांत चमकने लगते हैं।चमकीले व स्वच्छ दाँत....
संतरे के छिलके- संतरे के छिलके और तुलसी के पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लें। ब्रश करने के बाद इस पाउडर से दांतों पर हल्के से रोजाना मसाज करें। संतरे में मौजूद विटामिन सी और कैल्शियम के कारण दांत मोती जैसे चमकने लगते हैं।
गाजर- रोजाना गाजर खाने से भी दांतों का पीलापन कम हो जाता है। दरअसल, भोजन करने के बाद गाजर खाने से इसमे मौजूद रेशे दांतों की अच्छे से सफाई कर देते हैं।
*Home remedies for teeth care/दांतो की देखभाल के घरेलु नुस्खे*
नीम- नीम का उपयोग प्राचीनकाल से ही दांत साफ करने के लिए किया जाता रहा है। नीम में दांतों को सफेद बनाने व बैक्टीरिया को खत्म करने के गुण पाए जाते हैं। यह नेचुरल एंटीबैक्टिीरियल और एंटीसेप्टिक है। रोजाना नीम के दातून से मुंह धोने पर दांतों के रोग नहीं होते हैं।बेकिंग सोडा- बेकिंग सोडा पीले दांतों को सफेद बनाने का सबसे अच्छा घरेलू तरीका है। ब्रश करने के बाद थोड़ा-सा बेकिंग सोडा लेकर दांतों को साफ करें। इससे दांतों पर जमी पीली पर्त धीरे-धीरे साफ हो जाती है। बेकिंग सोडा और थोड़ा नमक टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करने से भी दांत साफ हो जाते हैं।
नींबू- नींबू एक ऐसा फल है जो मुंह की लार में वृद्धि करता है। इसलिए यह दांतों और मसूड़ों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। एक नींबू का रस निकालकर उसमें उतनी ही मात्रा में पानी मिला लें। खाने के बाद इस पानी से कुल्ला करें। इस नुस्खे को अपनाने से दांत सफेद हो जाते हैं और सांसों की दुर्गंध भी दूर हो जाती है।
स्ट्रॉबेरी- स्ट्रॉबेरी दांतों को चमकदार बनाने का सबसे टेस्टी उपाय है। स्ट्रॉबेरी में पाया जाने वाला मैलिक एसिड दांतों को सफेद और चमकदार बनाता है। स्ट्रॉबेरी को पीस लें। इसके पल्प में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं। ब्रश करने के बाद इस मिश्रण को उंगली से दांतों पर लगाएं, दांत चमकने लगेंगे।
केला- केला पीस लें। इसके पेस्ट से दांतों को रोज 1 मिनट तक मसाज करें। उसके बाद दांतों को ब्रश करें। रोजाना ये उपाय करने से धीरे-धीरे दांतों का पीलापन खत्म हो जाएगा।
विनेगर- एक चम्मच जैतून के तेल में एप्पल विनेगर मिला लें। इस मिश्रण में अपना टूथब्रश डुबाएं और दांतों पर हल्के-हल्के घुमाएं। ये प्रक्रिया तब तक दोहराएं, जब तक मिश्रण खत्म न हो जाएं। इस नुस्खे को अपनाने से दांतों का पीलापन मिट जाता है। साथ ही, सांसों की दुर्गंध की समस्या भी नहीं रहती है।
टमाटर- टमाटर विटामिन सी से भरपूर होता है। टमाटर का रस दांतों के लिए बहुत अच्छा होता है। टमाटर के रस से दांतों पर मसाज करें। कुछ देर बाद ब्रश करें। दांत चमक ने लगेंगे।
(लेख पसंद आया हो तो कमेण्ट बाक्स में अपनी राय/प्रतिक्रिया अवश्य दें तथा शेयर करते हुए उत्साह वर्धन जरूर करें। सधन्यवाद...)
आपका अपना - रमाकान्त मिश्र
कोइरीपुर सुलतानपुर
.............................................................................................
* Home remedies for teeth care
Dear affectionate friends Jai Sri Krishna, regards.
Basil and salt, these tips will turn even yellow teeth completely white.
Many people are afraid to laugh openly and smile. Not because he is not happy at heart, but because of his lack of confidence. People whose teeth are yellow are hesitant to laugh. Actually, due to not taking care properly, the teeth turn yellow.
Teeth turn yellow due to improper care or plaque freezing. Apart from this, frequent use of certain food items, increasing age or consuming more medicines can also cause yellowing of teeth.
Most of us pay great attention to the beauty of the face, but do not pay attention to the beauty of teeth in time. In this case, it does not look good when the teeth become very yellow or discolored. If you also have this problem, then follow these ten methods to whiten teeth ....
Tulsi - Tulsi has an amazing ability to relieve the yellowing of teeth. Also, basil protects against diseases of the mouth and teeth. Dry basil leaves in the sun. Brushing the powder after mixing it in toothpaste causes the teeth to shine.
* Home remedies for teeth care
Salt - Salt is a centuries-old recipe to clean teeth. Cleansing teeth by adding a little charcoal in salt removes yellowing and teeth start to glow.
Orange peel - Dry the orange peel and basil leaves and make powder. After brushing, massage this powder lightly on the teeth daily. Due to the vitamin C and calcium present in oranges, the teeth begin to glow like pearls.
Carrot- Eating carrots daily also reduces yellowing of teeth. Actually, by eating carrots after meals, the fibers present in it clean the teeth thoroughly.
* Home remedies for teeth care
Neem - Neem has been used to clean teeth since ancient times. Neem has the properties of whitening teeth and eliminating bacteria. It is natural antibacterial and antiseptic. Washing teeth with neem powder daily does not cause dental diseases.
Baking soda - Baking soda is the best home made way to whiten yellow teeth. After brushing, clean the teeth with a little baking soda. With this, the yellow layer accumulated on the teeth is gradually cleaned. Brushing also cleanses by mixing baking soda and a little salt in toothpaste.
Lemon- Lemon is a fruit that increases saliva in the mouth. Therefore, it is beneficial for the health of teeth and gums. Remove the juice of one lemon and add the same amount of water to it. Rinse with this water after eating. By adopting this recipe, teeth become white and bad breath is also removed.
Strawberry- Strawberry is the most tasty way to make teeth shiny. The malic acid found in strawberries makes teeth white and shiny. Grind the strawberries. Add a little baking soda to its pulp. After brushing, apply this mixture on the teeth with the finger, the teeth will start glowing.
Banana- Grind banana. Massage the teeth for 1 minute daily with its paste. Then brush the teeth. By taking these remedies daily, the yellowing of teeth will gradually disappear.
Vinegar- Mix apple vinegar in one teaspoon of olive oil. Dip your toothbrush in this mixture and lightly rotate it over the teeth. Repeat this process until the mixture is finished. Yellowing of teeth is eliminated by adopting this recipe. Also, there is no problem of bad breath.
Tomatoes- Tomatoes are rich in vitamin C. Tomato juice is very good for the teeth. Massage the teeth with tomato juice. Brush after a while. Teeth shine.
(If you liked the article, then please give your opinion / feedback in the comment box and must be encouraging to share. Thank you ...)
Your own - Ramakant Mishra
Koiripur Sultanpur





Post a Comment
0 Comments