lifestyle
Tradition of getting up in Brahma Muhurta /ब्रह्म मुहूर्त में उठने की परंपरा
प्रिय स्नेही मित्रों जय श्रीकृष्णा, सादर प्रणाम।
*Tradition of getting up in Brahma Muhurta /ब्रह्म मुहूर्त में उठने की परंपरा*
रात्रि के अंतिम प्रहर को ब्रह्म मुहूर्त कहते हैं। हमारे ऋषि मुनियों ने इस मुहूर्त का विशेष महत्व बताया है। उनके अनुसार यह समय निद्रा त्याग के लिए सर्वोत्तम है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने से सौंदर्य, बल, विद्या, बुद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। सूर्योदय से चार घड़ी (लगभग डेढ़ घण्टे) पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में ही जग जाना चाहिये। इस समय सोना शास्त्र निषिद्ध है।
ब्रह्म का मतलब परम तत्व या परमात्मा। मुहूर्त यानी अनुकूल समय। रात्रि का अंतिम प्रहर अर्थात प्रात: 4 से 5.30 बजे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहा गया है।
*“ब्रह्ममुहूर्ते या निद्रा सा पुण्यक्षयकारिणी”।*
(ब्रह्ममुहूर्त की निद्रा पुण्य का नाश करने वाली होती है।)
Tradition of getting up in Brahma Muhurta /ब्रह्म मुहूर्त में उठने की परंपरा
सिख धर्म में इस समय के लिए बेहद सुन्दर नाम है--*"अमृत वेला"*, जिसके द्वारा इस समय का महत्व स्वयं ही साबित हो जाता है। ईवर भक्ति के लिए यह सर्वश्रेष्ठ समय है। इस समय उठने से मनुष्य को सौंदर्य, लक्ष्मी, बुद्धि, स्वास्थ्य आदि की प्राप्ति होती है। उसका मन शांत और तन पवित्र होता है।
ब्रह्म मुहूर्त में उठना हमारे जीवन के लिए बहुत लाभकारी है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ होता है और दिनभर स्फूर्ति बनी रहती है। स्वस्थ रहने और सफल होने का यह ऐसा फार्मूला है जिसमें खर्च कुछ नहीं होता। केवल आलस्य छोड़ने की जरूरत है।
पौराणिक महत्व👉
वाल्मीकि रामायण के मुताबिक माता सीता को ढूंढते हुए श्रीहनुमान ब्रह्ममुहूर्त में ही अशोक वाटिका पहुंचे। जहां उन्होंने वेद व यज्ञ के ज्ञाताओं के मंत्र उच्चारण की आवाज सुनी।
Tradition of getting up in Brahma Muhurta /ब्रह्म मुहूर्त में उठने की परंपरा
शास्त्रों में भी इसका उल्लेख है--*वर्णं कीर्तिं मतिं लक्ष्मीं स्वास्थ्यमायुश्च विदन्ति।*
*ब्राह्मे मुहूर्ते संजाग्रच्छि वा पंकज यथा॥*
अर्थात👉 ब्रह्म मुहूर्त में उठने से व्यक्ति को सुंदरता, लक्ष्मी, बुद्धि, स्वास्थ्य, आयु आदि की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से शरीर कमल की तरह सुंदर हो जाता हे।
*ब्रह्म मुहूर्त और प्रकृति*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
ब्रह्म मुहूर्त और प्रकृति का गहरा नाता है। इस समय में पशु-पक्षी जाग जाते हैं। उनका मधुर कलरव शुरू हो जाता है। कमल का फूल भी खिल उठता है। मुर्गे बांग देने लगते हैं। एक तरह से प्रकृति भी ब्रह्म मुहूर्त में चैतन्य हो जाती है। यह प्रतीक है उठने, जागने का। प्रकृति हमें संदेश देती है ब्रह्म मुहूर्त में उठने के लिए।
*इसलिए मिलती है सफलता व समृद्धि*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आयुर्वेद के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में उठकर टहलने से शरीर में संजीवनी शक्ति का संचार होता है। यही कारण है कि इस समय बहने वाली वायु को अमृततुल्य कहा गया है। इसके अलावा यह समय अध्ययन के लिए भी सर्वोत्तम बताया गया है क्योंकि रात को आराम करने के बाद सुबह जब हम उठते हैं तो शरीर तथा मस्तिष्क में भी स्फूर्ति व ताजगी बनी रहती है। प्रमुख मंदिरों के पट भी ब्रह्म मुहूर्त में खोल दिए जाते हैं तथा भगवान का श्रृंगार व पूजन भी ब्रह्म मुहूर्त में किए जाने का विधान है।
*ब्रह्ममुहूर्त के धार्मिक, पौराणिक व व्यावहारिक पहलुओं और लाभ को जानकर हर रोज इस शुभ घड़ी में जागना शुरू करें तो बेहतर नतीजे मिलेंगे।*
ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाला व्यक्ति सफल, सुखी और समृद्ध होता है, क्यों? क्योंकि जल्दी उठने से दिनभर के कार्यों और योजनाओं को बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। इसलिए न केवल जीवन सफल होता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने वाला हर व्यक्ति सुखी और समृद्ध हो सकता है। कारण वह जो काम करता है उसमें उसकी प्रगति होती है।
विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहता है। जॉब (नौकरी) करने वाले से बॉस खुश रहता है। बिजनेसमैन अच्छी कमाई कर सकता है। बीमार आदमी की आय तो प्रभावित होती ही है, उल्टे खर्च बढऩे लगता है। सफलता उसी के कदम चूमती है जो समय का सदुपयोग करे और स्वस्थ रहे। अत: स्वस्थ और सफल रहना है तो ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
*वेदों में भी ब्रह्म मुहूर्त में उठने का महत्व और उससे होने वाले लाभ का उल्लेख किया गया है।*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
प्रातारत्नं प्रातरिष्वा दधाति तं चिकित्वा प्रतिगृह्यनिधत्तो।
तेन प्रजां वर्धयमान आयू रायस्पोषेण सचेत सुवीर:॥
- ऋग्वेद-1/125/1
अर्थात- सुबह सूर्य उदय होने से पहले उठने वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसीलिए बुद्धिमान लोग इस समय को व्यर्थ नहीं गंवाते। सुबह जल्दी उठने वाला व्यक्ति स्वस्थ, सुखी, ताकतवाला और दीर्घायु होता है।
यद्य सूर उदितोऽनागा मित्रोऽर्यमा। सुवाति सविता भग:॥
- सामवेद-35
अर्थात- व्यक्ति को सुबह सूर्योदय से पहले शौच व स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद भगवान की पूजा-अर्चना करना चाहिए। इस समय की शुद्ध व निर्मल हवा से स्वास्थ्य और संपत्ति की वृद्धि होती है।
उद्यन्त्सूर्यं इव सुप्तानां द्विषतां वर्च आददे।
अथर्ववेद- 7/16/२
अर्थात- सूरज उगने के बाद भी जो नहीं उठते या जागते उनका तेज खत्म हो जाता है।
👉 व्यावहारिक महत्व -
व्यावहारिक रूप से अच्छी सेहत, ताजगी और ऊर्जा पाने के लिए ब्रह्ममुहूर्त बेहतर समय है। क्योंकि रात की नींद के बाद पिछले दिन की शारीरिक और मानसिक थकान उतर जाने पर दिमाग शांत और स्थिर रहता है। वातावरण और हवा भी स्वच्छ होती है। ऐसे में देव उपासना, ध्यान, योग, पूजा तन, मन और बुद्धि को पुष्ट करते हैं।
*जैविक घड़ी पर आधारित शरीर की दिनचर्या*
👉 प्रातः 3 से 5 – इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से फेफड़ों में होती है। थोड़ा गुनगुना पानी पीकर खुली हवा में घूमना एवं प्राणायाम करना । इस समय दीर्घ श्वसन करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता खूब विकसित होती है। उन्हें शुद्ध वायु (आक्सीजन) और ऋण आयन विपुल मात्रा में मिलने से शरीर स्वस्थ व स्फूर्तिमान होता है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाले लोग बुद्धिमान व उत्साही होते है, और सोते रहने वालों का जीवन निस्तेज हो जाता है।
👉 प्रातः 5 से 7 – इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से आंत में होती है। प्रातः जागरण से लेकर सुबह 7 बजे के बीच मल-त्याग एवं स्नान का लेना चाहिए । सुबह 7 के बाद जो मल-त्याग करते है उनकी आँतें मल में से त्याज्य द्रवांश का शोषण कर मल को सुखा देती हैं। इससे कब्ज तथा कई अन्य रोग उत्पन्न होते हैं।
👉 प्रातः 7 से 9 – इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से आमाशय में होती है। यह समय भोजन के लिए उपर्युक्त है । इस समय पाचक रस अधिक बनते हैं। भोजन के बीच-बीच में गुनगुना पानी (अनुकूलता अनुसार) घूँट-घूँट पिये।
👉 11 से 1 – इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से हृदय में होती है।
👉 12 बजे के आस–पास मध्याह्न – संध्या (आराम) करने की हमारी संस्कृति में विधान है। इसी लिए भोजन वर्जित है । इस समय तरल पदार्थ ले सकते है। जैसे मट्ठा पी सकते है। दही खा सकते है ।
👉 दोपहर 1 से 3 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से छोटी आंत में होती है। इसका कार्य आहार से मिले पोषक तत्त्वों का अवशोषण व व्यर्थ पदार्थों को बड़ी आँत की ओर धकेलना है। भोजन के बाद प्यास अनुरूप पानी पीना चाहिए । इस समय भोजन करने अथवा सोने से पोषक आहार-रस के शोषण में अवरोध उत्पन्न होता है व शरीर रोगी तथा दुर्बल हो जाता है ।
दोपहर 3 से 5 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से मूत्राशय में होती है । 2-4 घंटे पहले पिये पानी से इस समय मूत्र-त्याग की प्रवृति होती है।़़
शाम 5 से 7 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से गुर्दे में होती है । इस समय हल्का भोजन कर लेना चाहिए । शाम को सूर्यास्त से 40 मिनट पहले भोजन कर लेना उत्तम रहेगा। सूर्यास्त के 10 मिनट पहले से 10 मिनट बाद तक (संध्याकाल) भोजन न करे। शाम को भोजन के तीन घंटे बाद दूध पी सकते है । देर रात को किया गया भोजन सुस्ती लाता है यह अनुभवगम्य है।
रात्री 7 से 9 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से मस्तिष्क में होती है । इस समय मस्तिष्क विशेष रूप से सक्रिय रहता है । अतः प्रातःकाल के अलावा इस काल में पढ़ा हुआ पाठ जल्दी याद रह जाता है । आधुनिक अन्वेषण से भी इसकी पुष्टी हुई है।
रात्री 9 से 11 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से रीढ़ की हड्डी में स्थित मेरुरज्जु में होती है। इस समय पीठ के बल या बायीं करवट लेकर विश्राम करने से मेरूरज्जु को प्राप्त शक्ति को ग्रहण करने में मदद मिलती है। इस समय की नींद सर्वाधिक विश्रांति प्रदान करती है । इस समय का जागरण शरीर व बुद्धि को थका देता है । यदि इस समय भोजन किया जाय तो वह सुबह तक जठर में पड़ा रहता है, पचता नहीं और उसके सड़ने से हानिकारक द्रव्य पैदा होते हैं जो अम्ल (एसिड) के साथ आँतों में जाने से रोग उत्पन्न करते हैं। इसलिए इस समय भोजन करना खतरनाक है।
रात्री 11 से 1 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से पित्ताशय में होती है । इस समय का जागरण पित्त-विकार, अनिद्रा , नेत्ररोग उत्पन्न करता है व बुढ़ापा जल्दी लाता है । इस समय नई कोशिकाएं बनती है ।
रात्री 1 से 3 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से लीवर में होती है । अन्न का सूक्ष्म पाचन करना यह यकृत का कार्य है। इस समय का जागरण यकृत (लीवर) व पाचन-तंत्र को बिगाड़ देता है । इस समय यदि जागते रहे तो शरीर नींद के वशीभूत होने लगता है, दृष्टि मंद होती है और शरीर की प्रतिक्रियाएं मंद होती हैं। अतः इस समय सड़क दुर्घटनाएँ अधिक होती हैं।
(आपका प्रिय लेख " कोरोना प्रभावितों में अजय तिवारी" तथा "गुनाह है भारत में हिन्दू होना" अवश्य पढें। तथा शेयर भी जरूर करें।)
नोट :-
👉 ऋषियों व आयुर्वेदाचार्यों ने बिना भूख लगे भोजन करना वर्जित बताया है। अतः प्रातः एवं शाम के भोजन की मात्रा ऐसी रखे, जिससे ऊपर बताए भोजन के समय में खुलकर भूख लगे। जमीन पर कुछ बिछाकर सुखासन में बैठकर ही भोजन करें। इस आसन में मूलाधार चक्र सक्रिय होने से जठराग्नि प्रदीप्त रहती है। कुर्सी पर बैठकर भोजन करने में पाचनशक्ति कमजोर तथा खड़े होकर भोजन करने से तो बिल्कुल नहींवत् हो जाती है। इसलिए ʹबुफे डिनरʹ से बचना चाहिए।
पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का लाभ लेने हेतु सिर पूर्व या दक्षिण दिशा में करके ही सोयें, अन्यथा अनिद्रा जैसी तकलीफें होती हैं।
शरीर की जैविक घड़ी को ठीक ढंग से चलाने हेतु रात्रि को बत्ती बंद करके सोयें। इस संदर्भ में हुए शोध चौंकाने वाले हैं। देर रात तक कार्य या अध्ययन करने से और बत्ती चालू रख के सोने से जैविक घड़ी निष्क्रिय होकर भयंकर स्वास्थ्य-संबंधी हानियाँ होती हैं। अँधेरे में सोने से यह जैविक घड़ी ठीक ढंग से चलती है।
आजकल पाये जाने वाले अधिकांश रोगों का कारण अस्त-व्यस्त दिनचर्या व विपरीत आहार ही है। हम अपनी दिनचर्या शरीर की जैविक घड़ी के अनुरूप बनाये रखें तो शरीर के विभिन्न अंगों की सक्रियता का हमें अनायास ही लाभ।। मिलेगा। इस प्रकार थोड़ी-सी सजगता हमें स्वस्थ जीवन की प्राप्ति करा देगी।
" सब सुखी और निरोगी हों !!
(लेख पसंद आया हो तो कमेण्टबाक्स में अपनी राय अवश्य दें। तथा शेयर भी करने का कष्ट करें।)
आपका अपना - पं0 रमाकान्त मिश्र
कोइरीपुर सुलतानपुर
......................................................................
Dear affectionate friends Jai Sri Krishna, regards.
* Tradition of getting up in Brahma Muhurta / tradition of getting up in Brahma Muhurta *
The last stroke of the night is called Brahma Muhurta. Our sage sages have given special significance to this Muhurta. According to him, this time is best for sleeping. Getting up in Brahma Muhurta brings beauty, strength, knowledge, intelligence and health. Four hours (about one and a half hours) before sunrise, one should wake up in the Brahma Muhurta. Sona Shastra is prohibited at this time.
Brahma means the ultimate element or divine. Muhurta means favorable time. The last hour of the night, that is, from 4 am to 5.30 am is called Brahma Muhurta.
* "Brahma-muhurte or sleep-like virtue". *
(The sleep of Brahmamuhurta is the destroyer of virtue.)
Tradition of getting up in Brahma Muhurta
Sikhism has a very beautiful name for this time - * "Amrit Vela" *, by which the importance of this time itself is proved. This is the best time for devotional devotion. Man gets beauty, Lakshmi, intelligence, health etc. by getting up at this time. His mind is calm and his body is pure.
Getting up in Brahma Muhurta is very beneficial for our life. This makes our body healthy and remains alive throughout the day. This is a formula to stay healthy and succeed in which nothing is spent. There is only need to leave laziness.
Mythological significance
According to Valmiki Ramayana, while searching for Mother Sita, Shree Hanuman reached Ashoka Vatika in Brahmamuhurta itself. Where he heard the sound of chanting mantras of the Vedas and Yagyas.
Tradition of getting up in Brahma Muhurta
It is also mentioned in the scriptures--
* Varna Kirtin Matin Laxmi Swasthyaamushu Vidanti. *
* Brahme Muhurte Sanjagrachchi wa Pankaj viz. 4 *
That is, by getting up in Brahma Muhurta, one gets beauty, Lakshmi, intelligence, health, age etc. By doing this, the body becomes beautiful like a lotus.
* Brahma Muhurta and Prakriti *
4
Brahma Muhurta and nature are closely related. During this time, animals and birds wake up. Their sweet tweet starts. The lotus flower also blossoms. Chickens start to bang. In a way, nature also becomes enlightened in the Brahma Muhurta. It signifies waking up. Nature gives us the message to get up in Brahma Muhurta.
* That's why you get success and prosperity *
4
According to Ayurveda, taking a walk in Brahma Muhurta communicates the life force of the body. This is the reason that the air flowing at this time is called Amritatulya. Apart from this, this time has also been said to be the best for studying, because when we wake up in the morning after resting at night, the body and brain also have energy and freshness. The doors of the major temples are also opened in the Brahma Muhurta and there is a law to make and worship the Lord in the Brahma Muhurta.
Knowing the religious, mythological and practical aspects and benefits of Brahmamuhurta, if you start waking up every day in this auspicious moment, you will get better results.
The person who rises in Brahma Muhurta is successful, happy and prosperous, why? Because waking up early gives ample time for day-to-day tasks and planning. So not only does life succeed. Everyone who is physically and mentally healthy can be happy and prosperous. The reason is his progress in the work he does.
The student is successful in the examination. The boss is happy with the job. Businessman can earn well. The income of a sick man is affected, but the expenditure seems to increase. Success kisses only those steps that make good use of time and be healthy. So if you want to be healthy and successful, then get up in Brahma Muhurta.
* Vedas also mention the importance of getting up in Brahma Muhurta and the benefits arising from it. *
4
Pratratnam pratarishva dadhati and medical pratigrihyanidhatto.
Ten Prajan Vardu Ayu Raisposhen Sachet Suvir:॥
- Rigveda-1/125/1
That is, the person who wakes up before the sun rises in the morning has good health. That is why intelligent people do not waste this time in vain. A person who gets up early in the morning is healthy, happy, strong and longevity.
Although Sura Uditoऽnaga Mitroऽaryama. Suvati Savita Bhag:
- Samved-35
That is, a person should defecate and bathe before sunrise in the morning. After this one should worship God. The clean and pure air of this time leads to the growth of health and wealth.
Udyantasuryan eve suptanam bishatam varcha adde.
Atharvaveda - 7/16/2
That is, even after the sun rises, those who do not wake up or wake up lose their glory.
👉 practical importance -
Brahmamuhurta is the best time to get good health, freshness and energy in practice. Because after the sleep of night, the mind remains calm and stable when the physical and mental fatigue of the previous day is gone. The atmosphere and air are also clean. In such a way, the deity reinforces worship, meditation, yoga, worship body, mind and intellect.
* Body routine based on biological clock *
3 3 to 5 in the morning - At this time, biographical power is especially in the lungs. Drinking a little lukewarm water, walking in the open air and doing pranayama. At this time, prolonged respiration greatly develops lung function. When they get pure air (oxygen) and a large amount of negative ion, the body becomes healthy and energized. Those who get up in the Brahma Muhurta are intelligent and enthusiastic, and the life of those sleeping is lost.
5 5 to 7 in the morning - At this time, biographical power is especially in the intestine. From morning awakening to 7 am, bowel movements and bathing should be taken. After 7 in the morning, the intestines of those who have bowel movements dry the feces by exploiting the liquid liquor from the feces. This causes constipation and many other diseases.
7 7 to 9 in the morning - At this time, biographical power is especially in the stomach. This time is mentioned above for food. Digestive juices are formed more at this time. Drink lukewarm water (as per compatibility) in between meals.
👉 11 to 1 - Biographical power is especially in the heart at this time.
विधान There is a law in our culture of having mid-evening (rest) around 12 o'clock. That is why food is forbidden. Liquids can be taken at this time. Like whey can be drunk. Yogurt can be eaten.
👉 noon 1 to 3 - At this time, biographical power is especially in the small intestine. Its function is to absorb nutrients from the diet and push waste materials to the large intestine. Water should be drunk after meals. At this time, eating or sleeping inhibits the exploitation of nutritious food and juices and the body becomes sick and weak.
3 to 5 in the afternoon - Biographical power is especially in the bladder at this time. Drinking water 2-4 hours ago is a tendency to pass urine at this time.
Evening 5 to 7 - At this time, biographical strength is especially in the kidneys. Light meal should be taken at this time. Eating 40 minutes before sunset in the evening would be best. Do not eat 10 minutes before sunset and 10 minutes after (evening). In the evening, milk can be drunk three hours after the meal. Food served late at night brings lethargy.
Night 7 to 9 - At this time, biographical power is especially in the brain. The brain is particularly active during this time. Therefore, apart from morning, the text read during this period is remembered quickly. It has also been confirmed by modern exploration.
Nights 9 to 11 - At this time, biographical power is exclusively in the spinal cord located in the spinal cord. At this time, resting on the back of the back or on the left side, helps the spinal cord to receive the strength gained. Sleep at this time provides the most relaxation. The awakening of this time exhausts body and intellect. If food is taken at this time, it remains in the stomach till morning, not digested and its rot produces harmful substances which cause disease by going into the intestines with acid. So eating at this time is dangerous.
Raatri 11 to 1 - At this time the biographical strength is especially in the gall bladder. This time awakening causes bile disorder, insomnia, ophthalmology and brings old age quickly. New cells are formed at this time.
Nights 1 to 3 - Biographical power is especially in the liver at this time. Micro liver digestion is the function of the liver. Awakening of this time spoils the liver and digestive system. If you stay awake during this time, the body starts to fall asleep, the vision is slow and the body's reactions are slow. Therefore, there are more road accidents at this time.
(Must read your favorite article "Ajay Tiwari among Corona Affected" and "Crime is Hindu in India". And do share as well.)
note :-
👉 Rishis and Ayurvedic teachers have said that eating without food is forbidden. So keep the quantity of morning and evening meals in such a way that there will be open hunger during the meal time mentioned above. Spread some food on the ground and sit and eat in Sukhasana. In this posture, the stomach is illuminated due to the Muladhara Chakra activated. Digestion is weak in eating food while sitting on a chair and it does not make any sense by eating food while standing. Therefore, avoid dinner.
To take advantage of the Earth's magnetic field, sleep with the head in the east or south direction, otherwise there are problems like insomnia.
Turn off the lights and sleep at night to keep the body's biological clock properly. Research in this context is shocking. By working or studying late at night and sleeping with the power on, the biological clock becomes inactive and there are terrible health-related losses. Sleeping in the dark makes this biological clock work properly.
Most of the diseases found nowadays are due to chaotic routine and adverse diet. If we keep our daily routine in accordance with the biological clock of the body, then the activation of different organs of the body gives us an unintended benefit. will get. In this way, a little awareness will give us a healthy life.
"May everyone be happy and healthy !!
(If you liked the article, then please give your opinion in the comment box and also bother to share.)
Your own - Pt. Ramakant Mishra
Koiripur Sultanpur

Post a Comment
0 Comments