spiritual
विजेथुआ धाम/Vijethuwa dham
विजेथुआ धाम/Vijethuwa dham
जय श्री बजरंग बली, हनुमानजी🙏🙏_बिजेथुआ_धाम_🙏🙏कलियुग मे सबसे अधिक पूज्य, भगवान श्रीराम के द्वारा वरदान प्राप्त महाबीर हनुमान जी की मनमोहक,सुन्दर व सभी कामनाओं की पूर्ति करने वाली छवि का दर्शन विजेथुआ धाम मे ही प्राप्त होता है।
यह हनुमान मन्दिर जिसे लोग विजेथुआ धाम के नाम से भी बुलाते व जानते, बताते है। जिनकी महिमा दूर दूर तक फैली है। लोगो में आस्था का केन्द्र भी विजेथुआ धाम है।
महाबीर हनुमान मन्दिर विजेथुआ धाम सुलतानपुर के पूर्वी छोर पर पर स्थित तथा जौनपुर जनपद के पश्चिमी सीमा से सटा सूरापुर बाजार के दक्षिण लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
सुलतानपुर जिले की कादीपुर तहसील में सूरापुर बाजार के दक्षिण लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर बिजेथुआ नामक स्थान पर स्थित हनुमान जी का वह मंदिर, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहीं महाबीर बजरंगबली श्री हनुमानजी ने कालनेमि का वध किया था।
रामायण की कथा अनुसार जब राम-रावण युद्ध में लक्ष्मण जी को शक्ति लगी और वह मूर्छित हो गए तो वैद्यराज सुषेण के कहने पर हनुमान संजीवनी बूटी लाने के लिए हिमालय की तरफ चले।
विजेथुआ धाम/Vijethuwa dham
हनुमान संजीवनी बूटी न ला पाएं, इसके लिए रावण ने अपने एक मायावी राक्षस कालनेमि को भेजा, ताकि वह मार्ग में ही हनुमान जी का वध कर दे।कालनेमि मायावी था और उसने एक साधु का वेश धारण कर रास्ते में राम-राम का जाप करना शुरू कर दिया। थके-हारे हनुमान जी राम-राम सुन कर वहीं रुक गए।
कालनेमि ने उन्हें अपनी रामभक्ति का विश्वास दिलाया और उन्हें अपने आश्रम में कुछ समय विश्राम कर फिर रामकाज के लिए आगे बढ़ने को कहा। हनुमान जी मान गए। हनुमान जी काफी थके हुए थे, सो उन्होंने स्नान करने की इच्छा जताई।
मांगा जल तेहि दीन्ह कमंडल। कह कपि नहिअघाउँ थोरे जल।
सर मज्जन करि आतुर आवहु।दिच्छा देउँ ग्यान जेहि पावहुँ।।
बिजेथुआ में आज भी वह कुंड है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसी में हनुमान जी ने स्नान किया था। जब हनुमान जी इस कुंड में स्नान कर रहे थे तो कहते हैं कि कालनेमि मगरमच्छ का रूप धारण कर इस कुंड में घुस आया और हनुमान जी को खा जाना चाहा।
विजेथुआ धाम/Vijethuwa dham
हनुमान जी से उसका भीषण युद्ध हुआ और हनुमान जी ने यहीं इसी कुंड में उसका वध कर दिया।
हनुमान जी आज भी अजर अमर है। उन्हे कलियुग का जीवित देव कहा जाता है।
कालनेमि के वध के बाद हनुमान जी सीधे संजीवनी लेने हिमालय की ओर निकल गए। बिजेथुआ महावीरन मंदिर महावीर हनुमान की रामभक्ति और वीरता का प्रतीक तो है ही, साथ ही कालनेमि के विश्वासघात का प्रतीक भी है।
("मन के भाव" और "नेता नेता में फर्क" अवश्य पढें। तथा कमेण्ट बाक्स मे अपनी सलाह अवश्य दें।)
हर मंगलवार व शनिवार को यहां विराट मेला लगता है,
जहां दूर-दूर से श्रद्धालु हनुमान जी के दर्शन करने के लिए आते हैं।
कैसे पहुंचें विजेथुआ धाम....
सुलतानपुर जिला मुख्यालय से कादीपुर के लिए बस या टैक्सी से जा सकते हैं। करीब पैंतालीस मिनट का रास्ता है। इसके बाद कादीपुर से हर समय बिजेथुआ (सुरापुर बाजार) के लिए टैक्सी-लेखऑटो मिलते रहते हैं।
उसी तरह जनपद जौनपुर से भी बस द्वारा शाहगंज होते हुए या बदलापुर ढकवा होकर करौंदी बाजार होते हुए विजेथुआ धाम पहुँचकर महाबीर हनुमान जी का दर्शन कर सकते है।
#जय_कुशभवनपुर
#जय_सुलतानपुर
(लेख पसंद आए तो कमेण्ट बाक्स मे अपनी रिय से अवगत अवश्य कराएं। तथा शेयर करना न भूलें।)
आपका अपना पं0 रमाकान्त मिश्र
कोइरीपुर सुलतानपुर
जय श्री बजरंग बली बाबा हनुमान जी की जै हो...
Vijethuwa dham / Wijethua Dham
Jai Shri Bajrang Bali, Hanumanji_bijethua_dham_🙏🙏
In Kali Yuga, the most revered, beautiful, beautiful and fulfilling image of Mahabir Hanuman ji, blessed by Lord Shri Ram, is seen in Vijethua Dham only.
This Hanuman temple, which is also called and known by the name of Vijithua Dham, tells. Whose glory extends far. The center of faith in the people is also the Vijethua Dham.
Mahabir Hanuman Temple is located at the eastern end of Vijethua Dham Sultanpur and about 2 kilometers south of Surapur Bazaar adjacent to the western border of Jaunpur district.
The temple of Hanuman ji, situated in a place called Bijethua, about 2 kilometers south of Surapur market in Kadipur tehsil of Sultanpur district, which is said to be the place where Mahabir Bajrangbali Shree Hanumanji killed Kalanemi.
According to the legend of Ramayana, when Laxman ji got power in Ram-Ravana war and he became unconscious, Hanuman went towards Himalayas to bring Sanjeevani Booti at the behest of Vaidyaraja Sushen.
Vijethua dham / Wijethua Dham
For this Hanuman could not bring Sanjeevani Booti, for this Ravana sent one of his elusive demon Kalanemi, so that he would kill Hanuman ji on the way.
Kalanemi was elusive and started to chant Rama-Rama on the way disguised as a monk. Hanuman, tired of hearing Ram-Ram stopped there.
Kalanemi convinced him of his devotion and asked him to take some time in his ashram and then proceed to Ramkaj. Hanuman ji agreed. Hanuman ji was very tired, so he expressed a desire to take a bath.
Manga Jal Tehi Dinh Kamandal. Say that there is no water
Sir Mjajan ki agar mathe. Give me gyan ji pahi.
There is still that pool in Bijethua, about which it is said that Hanuman ji took a bath in this. When Hanuman ji was bathing in this tank, it is said that Kalanemi took the form of crocodile and entered this tank and wanted to eat Hanuman ji.
Vijethuwa dham / Wijethua Dham
He had a fierce battle with Hanuman ji and Hanuman ji killed him here in this tank.
Hanuman ji is still immortal today. He is called the living god of Kali Yuga.
After the slaughter of Kalnami, Hanuman ji went straight towards the Himalayas to take Sanjeevani. The Bijethua Mahaviran Temple is not only a symbol of the devotion and valor of Mahavir Hanuman, but also a symbol of the betrayal of Kalnami.
(Must read the "difference of mind" and "difference between leader and leader". And make sure to give your advice in the comment box.)
Virat Mela is held here every Tuesday and Saturday,
Where devotees from far and wide come to see Hanuman ji.
How to reach Wijethua Dham ....
From Sultanpur district headquarters one can go to Kadipur by bus or taxi. There is a route of about 45 minutes. After this, taxi-articles are available from Kadipur to Bijethua (Surapur market) all the time.
Similarly, you can visit Mahabir Hanuman from Jaunpur district via bus via Shahganj or via Badlapur Dhakwa and reach Vijethua Dham via Karaundi Bazaar.
# Jai_Kushbhavanpur
# Jai_Sultanpur
(If you like the article, then make sure to share your opinion in the comment box and do not forget to share.)
Your own Pt. Ramakant Mishra
Koiripur Sultanpur
Jai Shree Bajrang Bali Baba Hanuman Ji ki Jai Ho ...






Post a Comment
0 Comments