Helth
पीपल का वृक्ष/Peepal tree
*पीपल का वृक्ष/Peepal tree*
प्रिय स्नेही मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे.....
1 - सांस की तकलीफ -
सांस संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या में पीपल का पेड़ आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए पीपल के पेड़ की छाल का अंदरूनी हिस्सा निकालकर सुखा लें। सूखे हुए इस भाग का चूर्ण बनाकर खाने से सांस संबंधी सभी समस्याएं दूर हो जाती है। इसके अलावा इसके पत्तों का दूध में उबालकर पीने से भी दमा में लाभ होता है।
पीपल का वृक्ष/Peepal tree
2 - गैस या कब्ज -पीपल के पत्तों का प्रयोग कब्ज या गैस की समस्या में दवा के तौर पर किया जाता है। इसे पित्त नाशक भी माना जाता है, इसलिए पेट की समस्याओं में इसका प्रयोग लाभप्रद होता है। इसके ताजे पत्तों के रस निकालकर सुबह शाम एक चम्मच पीने से पित्त के साथ ही समस्याएं भी समाप्त होती हैं।
3 - दांतों के लिए -
पीपल की दातुन करने से दांत मजबूत होते हैं, और दांतों में दर्द की समस्या समाप्त हो जाती है। इसके अलावा 10 ग्राम पीपल की छाल, कत्था और 2 ग्राम काली मिर्च को बारीक पीसकर बनाए गए मंजन का प्रयोग करने से भी दांतों की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।
4 - विष का प्रभाव -
किसी जहरीले जीव-जंतु द्वारा काट लेने पर अगर समय पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं हो, तब पीपल के पत्ते का रस थोड़ी-थोड़ी देर में पिलाने पर विष का असर कम होने लगता है।
पीपल का वृक्ष/Peepal tree
5 - त्वचा रोग -त्वचा पर होने वाली समस्याओं जैसे दाद, खाज, खुजली में पीपल के कोमल पत्तों को खाने या इसका काढ़ा बनाकर पीने से लाभ होता है। इसके अलावा फोड़े-फुंसी जैसी समस्या होने पर पीपल की छाल को घिसकर लगाने से फायदा होता है।
6 - घाव होने पर -
शरीर के किसी हिस्से में घाव हो जाने पर पीपल के पत्तों का गर्म लेप लगाने से घाव सूखने में मदद मिलती है। इसके अलावा प्रतिदिन इस लेप का प्रयोग करने व पीपल की छाल का लेप करने से घाव जल्दी भर जाता है और जलन भी नहीं होती।
7 - जुकाम -
सर्दी-जुकाम जैसी समस्या में भी पीपल लाभदायक होता है। पीपल के पत्तों को छांव में सुखाकर मिश्री के साथ इसका काढ़ा बनाकर पीने से काफी लाभ होता है। इससे जुकाम जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है।
8 - त्वचा के लिए -
त्वचा का रंग निखारने के लिए भी पीपल की छाल का लेप या इसके पत्तों का प्रयोग किया जा सकता है। इसके अलावा यह त्वचा की झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है। पीपल की ताजी जड़ को भिगोकर त्वचा पर इसका लेप करने से झुर्रियां कम होने लगती हैं।
9 - तनाव करे कम -
पीपल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, इसके कोमल पत्तों को नियमित रूप से चबाने पर तनाव में कमी होती है, और बढ़ती उम्र का असर भी कम होता है।
10 - नकसीर -
नकसीर फूटने की समस्या होने पर पीपल के ताजे पत्तों को तोड़कर उसका रस निकालकर नाक में डालने से बहुत फायदा होता है। इसके अलावा इसके पत्तों को मसलकर सूंघने से भी नकसीर में आराम होता है।
11 - फटी एड़ियां -
एड़ियों के फटने की समस्या में भी पीपल आपकी काफी मदद करेगा। फटी हुई एड़ियों पर पीपल के पत्तों का दूध निकालकर लगाने से कुछ ही दिनों फटी एड़ियां ठीक हो जाती हैं और तालु नरम पड़ जाते हैं।
(आपका प्रिय लेख ("भगवान शिव और राम नाम" तथा "देवी माहात्म्यम् अर्गला स्तोत्रम्" अवश्य पढें एवं लेख पसंद आए तो कमेण्ट तथा शेयर जरूर करें।)
12 - पीलिया -
पीलिया हो जाने पर पीपल के 3-4 नए पत्तों के रस में मिश्री मिलाकर बनाए गए शरबत को पीना बेहद फायदेमंद होता है। इसे 3-5 दिन तक दिन में दो बार देने से लाभ होता है।
13 - हकलाना - पीपल के पके हुए फलों को सुखाकर बनाए गए चूर्ण को शहद के साथ सेवन करने से हकलाने की समस्या दूर होती है और वाणी में सुधार होता है।
(यदि आपको लेख पसंद आया हो तो लाइक, कमेंट और शेयर जरूर कर दें। आपके लिए यह जानकारी थोड़ी बहुत भी उपयोगी हो तो ब्लागर बाक्स में आप अपनी राय दे करके हमारा हौंसला जरूर बढ़ाए ताकि और भी लेख प्रस्तुत करने के लिए हमारा मनोबल मजबूत हो सके। धन्यवाद!)
आपका अपना - पं0 रमाकान्त मिश्र
कोइरीपुर, सुलतानपर
8299722413
...........................................................................................
* Peepal tree *
Dear affectionate friends Jai Sri Krishna, Radhe Radhe .....
The Peepal tree is very important in Hinduism. Not only has it been associated with the world of religion, but according to botany and Ayurveda, the Peepal tree has been considered beneficial in many ways. We are telling you some similar health benefits from peepal tree. Let's know, the benefits of Peepal tree -
1 - shortness of breath
Peepal tree can be very beneficial for you in any type of respiratory problems. For this, the inner part of the peel tree bark
Remove and dry it. All the problems related to breathing are cured by eating powder of this dried part. Apart from this, drinking its leaves boiled in milk is also beneficial in asthma.
Peepal tree
2 - Gas or constipation -
Peepal leaves are used as a medicine for constipation or gas problems. It is also considered a bile destroyer, so its use is beneficial in stomach problems. Taking juice of its fresh leaves and drinking a teaspoon in the morning and evening eliminates problems with bile.
3 - For the teeth -
Teeth of peepal makes teeth strong, and the problem of toothache ends. Apart from this, using fine powder made by grinding 10 grams bark of peepal bark, catechu and 2 grams of black pepper, also eliminates all the problems of teeth.
4 - Effect of venom -
If a doctor is not present on time, if bitten by a poisonous animal, then the effect of the toxin starts to decrease by drinking the juice of the peepal leaf after some time.
Peepal tree
5 - Skin diseases -
Eating soft leaves of peepal or making a decoction of it provides relief in skin problems such as ringworm, itching, itching. Apart from this, rubbing peel bark is beneficial in the case of boils and pimples.
6 - On wound -
Applying hot paste of peepal leaves on wounds in any part of the body helps in drying the wounds. Apart from this, using this paste daily and applying peepal bark, wounds heal quickly and do not cause burning sensation.
7 - Cold -
Peepal is also beneficial in the problem of cold and cold. Drying the leaves of peepal in shade and making a decoction with sugar candy is beneficial. This helps in the recovery of colds quickly.
8 - For Skin
To enhance the color of skin, a paste of peepal bark or its leaves can also be used. Apart from this, it also helps in reducing the wrinkles of the skin. Soaking fresh root of Peepal and applying it on the skin reduces wrinkles.
9 - Stress less -
Peeple is rich in antioxidants, stress is reduced by chewing its soft leaves regularly, and the effect of increasing age is also reduced.
10 - hemorrhage -
In case of bleeding problem, breaking the fresh leaves of peepal and extracting its juice in the nose is very beneficial. Apart from this, by smelling its leaves, it also provides relief in hemorrhage.
11 - torn heels -
People will also help you a lot in the problem of tearing of heels. Applying milk of peepal leaves on the torn ankles cures the torn ankles and softens the palate within a few days.
(Must read your favorite article ("Lord Shiva and Ram Naam" and "Goddess Mahatmayam Argala Stotram") and if you like the article, then please comment and share.)
12 - Jaundice -
After jaundice, drinking sugar syrup mixed with the juice of 3-4 new leaves of peepal is very beneficial. Giving it twice a day for 3-5 days is beneficial.
13 - Stuttering - Consuming powdered ripe fruits of dried peepal powder with honey removes the problem of stuttering and improves speech.
(If you liked the article, then please like, comment and share. If this information is a bit useful for you, then by giving your opinion in the blogger box, you should definitely boost our spirits so that our morale is strong to produce more articles. Possible. Thanks!)
Your own - Pt. Ramakant Mishra
Koiripur, Sultanpur
8299722413




Post a Comment
0 Comments