भारतीय राजपूत योद्धा/Indian Rajput warriors
भारतीय राजपूत योद्धा/Indian Rajput warriors
प्रिय स्नेही मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे.....
हमारे विद्यालयों के पाठ्यक्रम मे भारतीय योद्धा का चरित्र चित्रण हारे हुए योद्धा के रूप मे चित्रित किया गया है। जो कि हमें वास्तविक इतिहास पढाया ही नहीं गया, बल्कि वामपंथियों द्वारा लिखित इतिहास पढाया गया जिसमे भारतीय राजपूत योद्धाओं को हारे हुए योद्धा तथा मुगलों को विजयी योद्धा के रूप में चित्रित किया गया है।
यदि हमारे पूर्वज युद्ध हारते ही रहे,
तो हम 1200 साल से जिंदा कैसे हैं?
आजकल लोगों की एक सोच बन गई है कि
राजपूतों ने लड़ाई तो की,
लेकिन वे एक हारे हुए योद्धा थे,
जो कभी अलाउद्दीन से हारे,
कभी बाबर से हारे, कभी अकबर से,
कभी औरंगज़ेब से...
क्या वास्तव में ऐसा ही है ?
भारतीय राजपूत योद्धा/Indian Rajput warriors
यहां तक कि हमारे समाज में भी ऐसे कई दिग्भ्रमित राजपूत हैं, जो महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान
जैसे कालजयी योद्धाओं को महान तो कहते हैं, लेकिन उनके मन में ये हारे हुए योद्धा ही हैं!
महाराणा प्रताप के बारे में ऐसी पंक्तियाँ गर्व के साथ सुनाई जाती हैं :-
"जीत हार की बात न करिए, संघर्षों पर ध्यान करो"
"कुछ लोग जीतकर भी हार जाते हैं, कुछ हारकर भी जीत जाते हैं"
असल बात ये है कि हमें वही इतिहास पढ़ाया जाता है, जिनमें हम हारे हैं, जिससे हमारा मनोबल कम हो,
यह इतिहास चाटुकार वामपंथियो द्वारा लिखा गया।
भारतीय राजपूत योद्धा/Indian Rajput warriors
मेवाड़ के राणा सांगा ने 100 से अधिक युद्ध लड़े, जिनमें मात्र एक युद्ध में पराजित हुए और आज उसी एक युद्ध के बारे में दुनिया जानती है।
उसी युद्ध से राणा सांगा का इतिहास शुरु किया जाता है, और उसी पर ख़त्म...
राणा सांगा द्वारा लड़े गए खंडार, अहमदनगर, बाड़ी, गागरोन, बयाना, ईडर, खातौली जैसे युद्धों की बात आती है, तो शायद हम बता नहीं पाएंगे और अगर बता भी पाए तो उतना नहीं जितना खानवा के बारे में बता सकते हैं।
भले ही खातौली के युद्ध में राणा सांगा अपना एक हाथ व एक पैर गंवाकर दिल्ली के इब्राहिम लोदी को दिल्ली तक खदेड़ दे, तो वो मायने नहीं रखता।
चाहे बयाना के युद्ध में बाबर को भागना ही क्यों न पड़ा हो!
तब भी वह गौण है...
इनके लिए मायने रखता, पढ़ा है तो खानवा का युद्ध ही जिसमें मुगल बादशाह बाबर ने राणा सांगा को पराजित किया।
जब महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की बात आती है तो, तराईन के दूसरे युद्ध में गौरी ने पृथ्वीराज चौहान को हराया।
तराईन का युद्ध तो पृथ्वीराज चौहान द्वारा लडा गया आखिरी युद्ध था, उससे पहले उनके द्वारा लड़े गए युद्धों के बारे में कितना जानते हैं हम ?
इसी तरह महाराणा प्रताप का ज़िक्र आता है तो हल्दीघाटी नाम सबसे पहले सुनाई देता है ।
हालांकि इस युद्ध के परिणाम शुरु से ही विवादास्पद रहे, कभी अनिर्णित माना गया, कभी अकबर को विजेता माना तो हाल ही में महाराणा को विजेता माना!
बहरहाल, महाराणा प्रताप ने गोगुन्दा, चावण्ड, मोही, मदारिया, कुम्भलगढ़, ईडर, मांडल, दिवेर जैसे कुल 21 बड़े युद्ध जीते व 300 से अधिक मुगल छावनियों को ध्वस्त किया!
महराज महाराणा प्रताप के समय मेवाड़ में लगभग 50 दुर्ग थे, जिनमें से तकरीबन सभी पर मुगलों का अधिकार हो चुका था व 26 दुर्गों के नाम बदलकर मुस्लिम नाम रखे गए, जैसे उदयपुर बना मुहम्मदाबाद, चित्तौड़गढ़ बना अकबराबाद...
फिर कैसे आज उदयपुर को हम उदयपुर के नाम से ही जानते हैं ?...
ये हमें कोई नहीं बताता!
असल में इन 50 में से 2 दुर्ग छोड़कर शेष सभी पर महाराणा प्रताप ने विजय प्राप्त की थी
व लगभग सम्पूर्ण मेवाड़ पर दोबारा अधिकार किया था!
दिवेर जैसे युद्ध में भले ही महाराणा के पुत्र अमरसिंह ने अकबर के काका सुल्तान खां को भाले के प्रहार से कवच समेत ही क्यों न भेद दिया हो, लेकिन हमें तो सिर्फ हल्दीघाटी युद्ध का इतिहास पढाएगे,
बाकी युद्ध तो सब गौण हैं इसके आगे!
महाराणा अमरसिंह ने मुगल बादशाह जहांगीर से 17 बड़े युद्ध लड़े व 100 से अधिक मुगल चौकियां ध्वस्त कीं, लेकिन हमें सिर्फ ये पढ़ाया जाता है कि 1615 ई. में महाराणा अमरसिंह ने मुगलों से संधि की |
ये कोई नहीं बताएगा कि 1597 ई. से 1615 ई. के बीच क्या क्या हुआ..!
महाराणा कुम्भा ने 32 दुर्ग बनवाए, कई ग्रंथ लिखे, विजय स्तंभ बनवाया, ये हम जानते हैं, पर क्या आप उनके द्वारा लड़े गए गिनती के 4-5 युद्धों के नाम भी बता सकते हैं ?
महाराणा कुम्भा ने आबू, मांडलगढ़, खटकड़, जहांजपुर, गागरोन, मांडू, नराणा, मलारणा, अजमेर, मोडालगढ़, खाटू, जांगल प्रदेश, कांसली, नारदीयनगर, हमीरपुर, शोन्यानगरी, वायसपुर, धान्यनगर, सिंहपुर, बसन्तगढ़, वासा, पिण्डवाड़ा, शाकम्भरी, सांभर, चाटसू, खंडेला, आमेर, सीहारे, जोगिनीपुर, विशाल नगर, जानागढ़, हमीरनगर, कोटड़ा, मल्लारगढ़, रणथम्भौर, डूंगरपुर, बूंदी, नागौर, हाड़ौती समेत 100 से अधिक युद्ध लड़े व अपने पूरे जीवनकाल में किसी भी युद्ध में पराजय का मुंह नहीं देखा!
चित्तौड़गढ़ दुर्ग की बात आती है तो सिर्फ 3 युद्धों की चर्चा होती है :
1) अलाउद्दीन ने रावल रतनसिंह को पराजित किया,
2) बहादुरशाह ने राणा विक्रमादित्य के समय चित्तौड़गढ़ दुर्ग जीता;
3) अकबर ने महाराणा उदयसिंह को पराजित कर दुर्ग पर अधिकार किया!
क्या इन तीन युद्धों के अलावा चित्तौड़गढ़ पर कभी कोई हमले नहीं हुए ?
इस तरह राजपूतों ने जो युद्ध हारे हैं, इतिहास में हमें वही पढ़ाया जाता है ।
बहुत से लोग हमें ज्ञान देते हैं कि राजपूतों के पूर्वजों ने सही रणनीति से काम नहीं लिया, घटिया हथियारों का इस्तेमाल किया इसीलिए हमेशा हारे हैं...
अब उन्हें किन शब्दों में समझाएं कि उन्हीं हथियारों से राजपूतों ने अनगिनत युद्ध जीते हैं, मातृभूमि का लहू से अभिषेक किया है, सैंकड़ों वर्षों तक विदेशी शत्रुओं की आग उगलती तोपों का अपनी तलवारों से सामना किया है और बार बार शत्रुओं को धूल चटाई है।
भारत में एक से बढ़कर एक योद्धा हुए है,
इनमें एक नाम था "समुद्र गुप्त" जिस का नाम इतिहास के एक कोने में ही सिमट के रहा गया, जिसे भारत का नेपोलियन कहा जाता है,
वो इन मुगलों को भगा भगा के मारा कुत्ते की तरह,अफगान, ईरान,इराक कहीं भी नहीं छोड़ा इनकी बेटी को उठा लाया साथ में ईरान,इराक़ दहेज में के आया था।साथ ही 3 बार विश्व विजय के लिए निकला था
लेकिन ऐसे योद्धा को गुमनाम कर दिया गया !
हम जानते हैं कि वास्तव में हमारा इतिहास भारत से प्रेम करने वाली विचारधारा ने लिखा ही नहीं है,
और कहीं न कहीं पक्षपात पूर्ण इतिहास को मान्यता भी मिली है हमारे देश में...
अब इतिहास का विद्वानों द्वारा पुनर्मूल्यांकन किया जाना आवश्यक है।
ताकि हम सब अपने गौरवशाली भारत के चक्रवर्ती सम्राटों और महापुरुषों के बारे में वास्तविक इतिहास पढ़ सकें और आने वाली पीढ़ियां हमें वही समझे, जो वास्तव में हम थे और हिंदुस्तान के उन वास्तविक वीरों को शत शत नमन कर सकें !
(यदि आपको लेख पसंद आया हो तो लाइक, कमेंट और शेयर जरूर कर दें। आपके लिए यह जानकारी थोड़ी बहुत भी उपयोगी हो तो ब्लागर बाक्स में आप अपनी राय दे करके हमारा हौंसला जरूर बढ़ाए ताकि और भी लेख प्रस्तुत करने के लिए हमारा मनोबल मजबूत हो सके। धन्यवाद!)
आपका अपना - पं0 रमाकान्त मिश्र
कोइरीपुर, सुलतानपर
...............................................................................................
Indian Rajput warriors / Indian Rajput warriors
Dear affectionate friends Jai Shri Krishna, Radhe Radhe .....
The characterization of the Indian warrior in the curriculum of our schools is depicted as a lost warrior. Which not only taught us the real history, but also the history written by the leftists, in which Indian Rajput warriors are portrayed as losers and Mughals as victorious warriors.
If our ancestors kept losing the war,
So how are we alive for 1200 years?
Nowadays it has become a thinking of people that
The Rajputs fought,
But he was a loser warrior,
Who ever lost to Alauddin,
Sometimes lost to Babur, sometimes to Akbar,
Ever from Aurangzeb ...
Is that really the case?
Indian Rajput warriors / Indian Rajput warriors
Even in our society, there are many such confused Rajputs who like Maharana Pratap, Prithviraj Chauhan
Just like the classless warriors are called great, but in their mind they are the losers!
Such lines are recited with pride about Maharana Pratap: -
"Do not talk about victory and defeat, focus on conflicts"
"Some people win by losing, some people win by losing"
The fact is that we are taught the same history in which we are losers, which reduces our morale,
This history was written by the Spaniard Leftists.
Indian Rajput warriors / Indian Rajput warriors
Rana Sanga of Mewar fought more than 100 wars in which he was defeated in only one war and today the world knows about that one war.
The history of Rana Sanga begins from that war, and ends at that ...
When it comes to wars like the Khandars fought by Rana Sanga, Ahmednagar, Bari, Gagaron, Bayana, Eider, Khatauli, we might not be able to tell and even if not tell as much about Khanwa.
Even if in the battle of Khatauli, Rana Sanga loses one hand and one leg and drives Ibrahim Lodi of Delhi to Delhi, it does not matter.
Even if Babur had to run away in the war of earnest!
Even then it is secondary ...
For them, it is important to read, the war of Khanwa in which the Mughal emperor Babur defeated Rana Sanga.
When it comes to the great emperor Prithviraj Chauhan, Gauri defeated Prithviraj Chauhan in the second battle of Tarain.
The battle of Tarain was the last war fought by Prithviraj Chauhan, before that how much do we know about the wars fought by him?
Similarly, when the mention of Maharana Pratap is mentioned, the name Haldighati is first heard.
Although the results of this war were controversial from the beginning, sometimes it was considered inconclusive, sometimes Akbar was considered the winner and recently Maharana was considered the winner!
However, Maharana Pratap won a total of 21 major wars like Gogunda, Chawand, Mohi, Madariya, Kumbhalgarh, Eder, Mandal, Diwere and demolished over 300 Mughal cantonments!
There were about 50 fortifications in Mewar at the time of Maharaja Maharana Pratap, out of which almost all of them were occupied by the Mughals and 26 fortifications were changed to Muslim names, like Udaipur to Muhammadabad, Chittorgarh to Akbarabad ...
Then how do we know Udaipur today as Udaipur? ...
Nobody tells us this!
Actually, out of these 50, Maharana Pratap had conquered all except two fortifications.
And had almost taken control of the entire Mewar again!
In a war like Diwar, even though Maharana's son Amarsingh may have made Akbar's Kaka Sultan Khan with a spear, with armor, but we will only read the history of Haldighati war,
The rest of the war is secondary.
Maharana Amarsingh fought 17 major wars with the Mughal emperor Jahangir and demolished more than 100 Mughal outposts, but we are only taught that in 1615 AD, Maharana Amarsingh made a treaty with the Mughals.
No one will tell what happened between 1597 AD and 1615 AD ..!
Maharana Kumbha got 32 fortifications, wrote many texts, got Vijay pillars, we know this, but can you also tell the names of 4-5 wars fought by him?
Maharana Kumbha has served in Abu, Mandalgarh, Khatkar, Jahazpur, Gagaron, Mandu, Narana, Malarana, Ajmer, Modalgarh, Khatu, Jangal Pradesh, Kansali, Nardianagar, Hamirpur, Shonyanagari, Vaispur, Dhanyanagar, Sinhapur, Basantgarh, Vaasa, Pindwada, Shakti. Over 100 wars, including Sambhar, Chatsu, Khandela, Amer, Sihare, Joginipur, Vishal Nagar, Janagarh, Hamirnagar, Kotra, Mallargarh, Ranthambore, Dungarpur, Bundi, Nagaur, Hadauti, and defeat in any war in their lifetime Not seen!
When it comes to the Chittorgarh fort, only 3 wars are discussed:
1) Alauddin defeated Rawal Ratan Singh,
2) Bahadur Shah won the Chittorgarh fort at the time of Rana Vikramaditya;
3) Akbar defeated Maharana Udai Singh and took control of the fort.
Apart from these three wars, there were no attacks on Chittorgarh?
In this way, the wars that the Rajputs have lost, we are taught in history.
Many people give us the knowledge that the ancestors of the Rajputs did not work with the right strategy, used inferior weapons, that is why we have always lost…
Now in what words should they explain that with the same weapons the Rajputs have won countless wars, anointed the motherland with blood, faced the blazing cannons of foreign enemies for hundreds of years with their swords and repeatedly dusted the enemies.
There have been more than one warrior in India,
One of these names was "Samudra Gupta", whose name was confined in one corner of history, which is called Napoleon of India,
He left these Mughals like a dog of the Bhaga Bhaga, Afghan, Iran, Iraq did not leave anywhere. His daughter was picked up along with Iran, Iraq came in dowry. Also came out for world victory 3 times.
But such a warrior was anonymized!
We know that in fact our history is not written by the ideology that loves India,
And somewhere, partial history has also been recognized in our country ...
Now history needs to be reassessed by scholars.
So that all of us can read the real history about the Chakravarti emperors and great men of our glorious India and the generations to come think of us as who we really were and to salute those real heroes of India.
(If you liked the article, then please like, comment and share. If this information is a bit useful for you, then by giving your opinion in the blogger box, you should definitely encourage us so that our morale is strong to produce more articles. Possible. Thanks!)
Your own - Pt. Ramakant Mishra
Koiripur, Sultanpur





Post a Comment
0 Comments