प्रिय मित्रों राधे-राधे जय श्रीकृष्णा 

संकटमोचन हनुमान मंदिर

        मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम भक्त हनुमान जी संकट हरने वाले हैं।

        संकटमोचन हनुमान मंदिर नगर पंचायत कोइरीपुर हनुमाननगर सुल्तानपुर में प्राचीन काल से स्थित है। 





       इस मन्दिर में स्थापित हनुमान जी अपने कन्धे पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और लक्ष्मण जी को धारण किए हुए संकटमोचन के रूप में अवस्थित हैं।





संकटमोचन हनुमान मंदिर

      मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम भक्त हनुमान जी संकट हरने वाले हैं। 


         नगर पंचायत कोइरीपुर हनुमाननगर सुलतानपुर  में स्थित हनुमान जी की महिमा बहुत ही अपार है। 

       जिसने भी इस मन्दिर में दर्शन करने गया और अपनी इच्छा हनुमान जी के सामने व्यक्त करते हुए कामना पूर्ति हेतु प्रार्थना किया उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हुई है।


संकटमोचन हनुमान मंदिर

         नगर पंचायत कोइरीपुर के अगल बगल के गांव सहित क्षेत्र के सभी लोग प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को दर्शन करने आते रहे हैं।विगत कुछ सालों से कुछ विधर्मियों ने दुष्प्रचार करके कहीं अन्यत्र दर्शन एवं पूजा पाठ करने को प्रेरित किए और लोग यहां आना छोड़ दिए। 

        जबकि जिन लोगों को आस्था श्रद्धा रही वे आज भी संकटमोचन हनुमान मंदिर कोइरीपुर हनुमाननगर के हनुमान जी का ही दर्शन करने आते हैं और उनका दिन दूना रात चौगुना विकास हो रहा है। 

           श्री राजेश चन्द्र मिश्रा शिवालय इण्डेन गैस एजेंसी
        
              इसी कड़ी में मैं एक ऐसा नाम दे रहा हूं कि जिनकी अपार श्रद्धा इस मंदिर और मंदिर में स्थित हनुमान जी में है जो प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को संकटमोचन हनुमान मंदिर में शाम को अपना समय अवश्य देते हैं। श्री मिश्र जी का कहना है कि आज मैं जो कुछ भी हूं इन्हीं संकटमोचन हनुमान जी की कृपा है। 

          श्री राजेश चन्द्र मिश्रा द्वारा हनुमान जी को सिन्दूर का चोला चढ़ाते हुए एक सुंदर सा दृष्य़ आप सभी को समर्पित करता हूं।




         दूसरे की बात छोड़ दीजिए मैं स्वयं संकटमोचन हनुमान जी में आस्था के साथ ऐसी श्रद्धा भक्ति रखता हूं कि स्वयं हनुमान जी अपने पास बुला लेते हैं। और आज मेरी पारिवारिक, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति जो कुछ भी है सब संकटमोचन हनुमान जी की कृपा और उनकी ही देन है।

संकटमोचन हनुमान मंदिर


          आज तक जो भी इस मन्दिर में जाकर हनुमान जी से जो कुछ मांगा है उसे मिला भी है। संकटमोचन हनुमान जी कभी किसी को निराश एवं खाली हाथ नहीं लौटाए हैं।


 

         लोगों से एक निवेदन है कि एक बार संकटमोचन हनुमान मंदिर कोइरीपुर हनुमाननगर के हनुमान जी से अपनी समस्या, अपनी परेशानी से अवगत तो कराकर देखें उनकी हर मनोकामना पूरी होगी यह स्वयं सिद्ध है। 






              संकटमोचन हनुमान जी की दिव्य और भव्य छवि को देखते ही हम अभिभूत एवं भाव विभोर हो जाते हैं। मन करता है कि इन्हें आंखों में बन्द कर लूं और बाहर ना निकलने दूं। लेकिन मैं तो ठहरा इंसान।  भगवान सूर्यदेव को निगल जाने वाले संकटमोचन हनुमान जी को मैं कैसे अपनी आंखों में बन्द कर सकता हूं।

एक बार प्रेम से बोलो 

बजरंगबली की जय

राम भक्त हनुमान जी की जय 

संकटमोचन हनुमान जी की जय

(अगर आपको लेख पसंद आया हो तो लाइक, कमेंट और शेयर जरूर करें। आपके लिए यह जानकारी थोड़ी बहुत उपयोगी हो तो ब्लॉगर बाक्स में आप अपनी राय दे कर हमारा हौंसला जरूर बढ़ाए ताकि हमारा और भी लेख प्रस्तुत करने के लिए हौसला अफजाई हो सके तो बहुत बहुत धन्यवाद!)





आपका अपना - पं0 रमाकान्त मिश्र
                  कोइरीपुर सुल्तानपुर