Helth
Basil is a quality of many/तुलसी एक गुण अनेक
Basil is a quality of many/तुलसी एक गुण अनेक
प्रिय स्नेही मित्रों जय श्रीकृष्णा, सादर प्रणाम।तुलसी के बारे में घर-घर सभी जानते हैं कि हिंदू धर्म में तुलसी को विशेष महत्व दिया गया हैैं। कहा जाता हैं कि जहां तुसली फलती हैं, उस घर में रहने वालों को कोई संकट नहीं आते।
स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद में तुलसी के अनेकों गुण के बारे में बताया गया हैं, यह बात कम लोग जानते हैं कि तुलसी परिवार में आने वाले संकट के बारे में सुखकर पहले संकेत दे देती हैं। पेटलावद के ज्योतिषी आनंद त्रिवेदी बता रहे हैं कि तुलसी एक, लेकिन गुण अनेक किस तरह से हैं.....
प्रकृति की अपनी एक अलग खासियत है। इसने अपनी हर एक रचना को बड़ी ही खूबी और विशिष्ट नेमत बख्शी है। इंसान तो वैसे भी प्रकृति की उम्दा रचनाओं में से एक है जो समझदारी और सूझबूझ से काम लेता है। इसके अलावा जानवरों की खूबी ये है कि वे आने वाले खतरे, मसलन भूकंपए सुनामी, पारलौकिक ताकतों आदि को पहले ही भांप सकने में सक्षम होते हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग यह बात जानते हैं कि पौधों के भीतर भी ऐसी ही अलग विशेषता है, जिसे अगर समझ लिया जाए तो घर के सदस्यों पर आने वाले कष्टों को पहले ही टाला जा सकता है।
Basil is a quality of many/तुलसी एक गुण अनेक
*क्यों मुरझाता है तुलसी का पौधा*शायद कभी किसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि चाहे तुलसी के पौधे पर कितना ही पानी क्यों ना डाला जाए उसकी कितनी ही देखभाल क्यों ना की जाए वह अचानक मुरझाने या सूखने क्यों लगता है।
क्या बताना चाहता है👇
आपको यकीन नहीं होगा लेकिन तुलसी का मुरझाया हुआ पौधा आपको यह बताने की कोशिश कर रहा होता है कि जल्द ही परिवार पर किसी विपत्ति का साया मंडरा सकता है। कहने का अर्थ यह है कि अगर परिवार के किसी भी सदस्य पर कोई मुश्किल आने वाली है तो उसकी सबसे पहली नजर घर में मौजूद तुलसी के पौधे पर पड़ती है।
*हिन्दू शास्त्र*
शास्त्रों में यह बात भली प्रकार से उल्लेख है कि अगर घर पर कोई संकट आने वाला है तो सबसे पहले उस घर से लक्ष्मी यानि तुलसी चली जाती है और वहां दरिद्रता का वास होने लगता है।
*बुध ग्रह*
जहां दरिद्रता, अशांति व कलह का वातावरण होता है वहां कभी भी लक्ष्मी का वास नहीं होता। ज्योतिष के अनुसार ऐसा बुध ग्रह की वजह से होता है क्योंकि बुध का रंग हरा होता है और वह पेड़-पौधों का भी कारक माना जाता है।
Basil is a quality of many/तुलसी एक गुण अनेक
*लाल किताब*
ज्योतिष शास्त्र से संबंधित लाल किताब के अनुसार बुध को एक ऐसा ग्रह माना गया है जो अन्य ग्रहों के अच्छे-बुरे प्रभाव को व्यक्ति तक पहुंचाता है। अगर कोई ग्रह अशुभ-फल देने वाला है तो उसका असर बुध ग्रह से संबंधित वस्तुओं पर भी होगा और अगर कोई अच्छा फल मिलने वाला है तो उसका असर भी बुध ग्रह से जुड़ी चीजों पर दिखाई देगा।
*अच्छा और बुरा प्रभाव*
👇👇👇👇👇👇👇
अच्छे प्रभाव में पेड़-पौधे बढऩेे लगते हैं और बुरे प्रभाव में मुरझाकर अपनी दुर्दशा बयां कर देते हैं।
*विभिन्न प्रकार की तुलसी*
शास्त्रानुसार तुलसी के विभिन्न प्रकार के पौधों का जिक्र मिलता है, जिनमें श्रीकृष्ण तुलसी, लक्ष्मी तुलसी, राम तुलसी, भू तुलसी, नील तुलसी, श्वेत तुलसी, रक्त तुलसी, वन तुलसी, ज्ञान तुलसी मुख्य रूप से हैं। इन सभी के गुण अलग-अलग और विशिष्ट हैं। तुलसी मानव शरीर में कान, वायु, कफ, ज्वर, खांसी और दिल की बीमारियों के लिए खासी उपयोगी है।
*वास्तुशास्त्र में तुलसी*
वास्तुशास्त्र में भी तुलसी को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। वास्तु के अनुसार तुलसी को किसी भी प्रकार के दोष से मुक्त रखने के लिए उसे दक्षिण-पूर्व से लेकर उत्तर-पश्चिम के किसी भी स्थान तक लगा सकते हैं। अगर तुलसी के गमले को रसोई के पास रखा जाए तो किसी भी प्रकार की कलह से मुक्ति पाई जा सकती है। जिद्दी पुत्र का हठ दूर करने के लिए पूर्व दिशा में लगी खिड़की के सामने रखें।
*संतान में सुधार*
नियंत्रण या मर्यादा से बाहर निकल चुकी संतान को पूर्व दिशा से रखी गई तुलसी के तीन पत्तों को किसी ना किसी रूप में खिलाने पर वह आपकी आज्ञा का पालन करने लगती है।
*कारोबार में वृद्धि*
कारोबार की चिंता सताने लगी है, घर में आय के साधन कम होते जा रहे हैं तो दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखी तुलसी पर हर शुक्रवार कच्चा दूध और मिठाई का भोग लगाने के बाद उसे किसी सुहागिन स्त्री को दे दें। इससे व्यवसाय में सफलता मिलती है।
*नौकरी पेशा*
अगर आप नौकरी पेशा हैं और ऑफिस में आपका कोई सीनियर परेशान कर रहा है तो ऑफिस की खाली जमीन पर या किसी गमले में सोमवार के दिन तुलसी के सोलह बीज किसी सफेद कपड़े में बांध कर ऑफिस जाते ही दबा दीजिए। इससे ऑफिस में आपका सम्मान बढ़ेगा।
*शालिग्राम का अभिषेक*
घर की महिलाएं रोजाना पंचामृत बनाकर शालिग्राम का अभिषेक करती हैं तो घर में कभी भी वास्तुदोष की हालत नहीं आएगी।
*शारीरिक फायदे*
ज्योतिष के अलावा शारीरिक तौर पर भी तुलसी के बड़े लाभ देखे गए हैं। सुबह के समय खाली पेट ग्रहण करने से डायबिटीज, रक्त की परेशानी, वात, पित्त आदि जैसे रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है। प्रतिदिन अगर तुलसी के सामने कुछ समय के लिए बैठा जाए तो अस्थमा आदि जैसे श्वास के रोगों से जल्दी छुटकारा मिलता है।
*वैद्य का दर्जा*
शास्त्रों में तुलसी को एक वैद्य का दर्जा भी दिया गया है, जिसका घर में रहना अत्यंत लाभकारी है। मनुष्य को अपने जीवन के प्रत्येक चरण में तुलसी की आवश्यकता पड़ती है। साथ ही आधुनिक रसायन शास्त्र भी यह बात स्वीकारता है कि तुलसी का सेवन, इसका स्पर्श, दीर्घायु और स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होता है।
*ध्यान रखें तुलसी की ये 10 बात*
पुरानी परंपरा है कि घर में तुलसी जरूर होनी
चाहिए। शास्त्रों में तुलसी को पूजनीय, पवित्र और
देवी का स्वरूप बताया गया है। यदि आपके घर में भी
तुलसी हो तो यहां बताई जा रही 10 बातें हमेशा
ध्यान रखनी चाहिए। यदि ये बातें ध्यान रखी
जाती हैं तो सभी देवी-देवताओं की विशेष कृपा
हमारे घर पर बनी रहती है। घर में सकारात्मक और
सुखद वातावरण रहता है। पैसों की कमी नहीं आती
है और परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य लाभ भी
मिलता है। यहां जानिए शास्त्रों के अनुसार बताई
गई तुलसी की खास बातें...
1🌱तुलसी के पत्ते चबाना नहीं चाहिए -
तुलसी का सेवन करते समय ध्यान रखें कि इन पत्तों
को चबाए नहीं, बल्कि निगल लेना चाहिए। इस तरह
तुलसी का सेवन करने से कई रोगों में लाभ मिलता है।
तुलसी के पत्तों में पारा धातु के तत्व होते हैं। पत्तों
को चबाते समय ये तत्व हमारे दांतों पर लग जाते हैं
जो कि दांतों के लिए फायदेमंद नहीं है। इसीलिए
तुलसी के पत्तों को बिना चबाए ही निगलना
चाहिए।
2🌱शिवलिंग पर तुलसी नहीं चढ़ाना चाहिए -
शिवपुराण के अनुसार, शिवलिंग पर तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाना चाहिए। इस संबंध में एक कथा बताई गई है। कथा के अनुसार, पुराने समय दैत्यों के राजा शंखचूड़ की पत्नी का नाम तुलसी था। तुलसी के पतिव्रत धर्म की शक्ति के कारण सभी देवता भी शंखचूड़ को हराने में असमर्थ थे। तब भगवान विष्णु ने
छल से तुलसी का पतिव्रत भंग कर दिया। इसके बाद शिवजी ने शंखचूड़ का वध कर दिया।
जब ये बात तुलसी को पता चली तो उसने भगवान विष्णु को पत्थर बन जाने का श्राप दिया। विष्णुजी ने तुलसी का श्राप स्वीकार कर लिया और कहा कि तुम धरती पर गंडकी नदी तथा तुलसी के पौधे के रूप में हमेशा रहोगी। इसके बाद से ही अधिकांश पूजन कर्म में तुलसी का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है, लेकिन शंखचूड़ की पत्नी होने के कारण तुलसी शिवलिंग पर नहीं चढ़ाई जाती है।
3🌱कब नहीं तोड़ना चाहिए तुलसी के पत्ते -
तुलसी के पत्ते कुछ खास दिनों में नहीं तोड़ना चाहिए। ये दिन हैं एकादशी, रविवार और सूर्य या चंद्र ग्रहण का समय। इन दिनों में और रात के समय तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए। बिना वजह तुलसी केपत्ते कभी नहीं तोड़ना चाहिए। ऐसा करने पर दोष लगता है। अनावश्यक रूप से तुलसी के पत्ते तोड़ना, तुलसी को नष्ट करने के समान माना गया है।
4🌱रोज करें तुलसी का पूजन -
हर रोज तुलसी का पूजन करना चाहिए। साथ ही, तुलसी के संबंध में यहां बताई गई सभी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। हर शाम तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जो लोग शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाते हैं, उनके घर में महालक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।
5🌱तुलसी से दूर होते हैं वास्तु दोष -
घर-आंगन में तुलसी होने से कई प्रकार के वास्तु दोष भी समाप्त हो जाते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी इसका शुभ असर होता है।
6🌱तुलसी घर में हो तो नहीं लगती है बुरी नजर -
मान्यता है कि तुलसी से घर पर किसी की बुरी नजर नहीं लगती है। साथ ही, घर के आसपास की किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा पनप नहीं पाती
है। सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
7🌱तुलसी से वातावरण होता है पवित्र -
तुलसी से घर का वातावरण पूरी तरह पवित्र और
हानिकारक सूक्ष्म कीटाणुओं से मुक्त रहता है। इसी
पवित्रता के कारण घर में लक्ष्मी का वास होता है
और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
(आपका प्रिय लेख "ज्योतिष शास्त्र के अचूक उपाय" तथा "हिन्दू धर्म और पीपल" अवश्य पढें। तथा शेयर भी जरूर करें।)
8🌱तुलसी का सूखा पौधा नहीं रखना चाहिए घर में -
यदि घर में लगा हुआ तुलसी का पौधा सूख जाता है
तो उसे किसी पवित्र नदी, तालाब या कुएं में
प्रवाहित कर देना चाहिए। तुलसी का सूखा पौधा
घर में रखना अशुभ माना जाता है। एक पौधा सूख
जाने के बाद तुरंत ही दूसरा पौधा लगा लेना
चाहिए। घर में हमेशा स्वस्थ तुलसी का पौधा ही
लगाना चाहिए।
9🌱तुलसी औषधि भी है -
----आयुर्वेद में तुलसी को संजीवनी बूटी के समान माना
जाता है। तुलसी में कई ऐसे गुण होते हैं जो बहुत-सी
बीमारियों को दूर करने में और उनकी रोकथाम करने
में सहायक होते हैं। तुलसी का पौधा घर में रहने से
उसकी महक हवा में मौजूद बीमारी फैलाने वाले कई
सूक्ष्म कीटाणुओं को नष्ट करती है।
10🌱रोज तुलसी की एक पत्ती सेवन करने से मिलते हैं ये
फायदे -
तुलसी की महक से सांस से संबंधित कई रोगों में लाभ
मिलता है। साथ ही, तुलसी का एक पत्ता रोज सेवन
करने से हम सामान्य बुखार से बचे रहते हैं। मौसम
परिवर्तन के समय होने वाली बीमारियों से बचाव
हो जाता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक
क्षमता बढ़ती है, लेकिन हमें नियमित रूप से तुलसी
का सेवन करते रहना चाहिए।
एक और बात तुलसी कृष्ण को बेहद प्यारी हैं,इसलिये प्रतिदिन कान्हा के चरणों में तुलसीदल यानि तुलसी का पत्ता ज़रूर अर्पण करना चाहिये..
कृष्णसेवा के प्रत्येक भोग में तुलसी दल रखकर अर्पण करना चाहिये
“तुलसी कृष्ण प्रेयसी नमो: नमो:"
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
(लेख पसंद आया हो तो कमेण्ट बाक्स में अपनी राय/प्रतिक्रिया अवश्य दें। तथा शेयर भी करने का कष्ट करें।)
आपका अपना - पं0 रमाकान्त मिश्र
कोइरीपुर सुलतानपुर
..........................................................
Basil is a quality of many
Dear affectionate friends Jai Sri Krishna, regards.
Everybody knows about Tulsi that Tulsi has been given special importance in Hinduism. It is said that people living in that house do not face any crisis.
Many health properties of Tulsi have been described in Ayurveda for health, little is known that Tulsi gives a happy first hint about the crisis in the family. Anand Trivedi, the astrologer of Petlavad, is telling that Tulsi is one, but how many qualities are there .....
Nature has its own distinct feature. It lends a very special and unique name to each of its works. Human being is one of the best creations of nature, which works with understanding and understanding. Apart from this, the quality of animals is that they are able to anticipate the danger, such as earthquakes, tsunamis, extraterrestrial forces, etc. But very few people know that there is a similar feature within plants, If it is understood, then the sufferings on the members of the household can be avoided beforehand.
Basil is a quality of many
* Why Tulsi plant withers *
Perhaps no one has ever noticed that no matter how much water is put on the basil plant, how much care is taken of it, it suddenly starts to wither or dry up.
What do you want to tell?
You will not believe it, but the wilted plant of Tulsi is trying to tell you that a disaster may soon befall the family. It means to say that if any member of the family is going to face any difficulty, then the first sight is on the basil plant present in the house.
* Hindu scripture *
It is well mentioned in the scriptures that if there is going to be a crisis at home, then first of all, Lakshmi i.e. Tulsi goes away from that house and there is an abode of poverty.
*Mercury Planet*
Laxmi never dwells where there is an atmosphere of poverty, turmoil and discord. According to astrology, this is due to the planet Mercury because the color of Mercury is green and it is also considered to be a factor of trees and plants.
Basil is a quality of many
*Red Book*
According to the Red Book related to astrology, Mercury is considered to be a planet that transmits good and bad effects of other planets to the person. If a planet is going to give inauspicious results, then its effect will also be on the items related to the planet Mercury and if any good is going to yield fruit, then its effect will also be seen on things related to the planet Mercury.
* Good and bad effect *
4
In good effect, trees and plants start to grow and in bad effect, they wither and tell their plight.
* Different types of basil *
According to the scriptures, various types of Tulsi plants are mentioned, among which Sri Krishna Tulsi, Lakshmi Tulsi, Ram Tulsi, Bhumi Tulsi, Neel Tulsi, White Tulsi, Blood Tulsi, Van Tulsi, Gyan Tulsi are mainly. All these have different and distinct qualities. Tulsi is very useful in human body for diseases of ear, wind, phlegm, fever, cough and heart.
* Basil in Vastu Shastra *
Basil has also been given an important place in Vastushastra. According to Vastu, to keep Tulsi free from any kind of defects, you can plant it from any place of South-East to North-West. If the basil pot is kept near the kitchen, freedom from any kind of strife can be achieved. To remove the obstinacy of the stubborn son, place it in front of the window facing east.
* Improvement of children *
On feeding the three leaves of basil kept from the east direction to the progeny that has gone out of control or decorum, she starts obeying your orders.
* Business Growth *
Business concerns are beginning to bother, as the means of income in the house are becoming less, then after offering raw milk and sweets to the basil placed in the south-west direction, give it to a happy woman. This leads to success in business.
* Job occupation *
If you are in a job and some of your senior in the office is troubling you, then tie sixteen seeds of Tulsi in a white cloth on a vacant office land or in a pot on Monday as soon as you go to the office. This will increase your respect in the office.
* Abhishek of Shaligram *
If the women of the house make Panchamrit daily and anoint Shaligram, there will never be any condition of Vastu defects in the house.
* Physical Benefits *
Apart from astrology, physical benefits of Tulsi have also been seen. Eating empty stomach in the morning can help in getting rid of diseases like diabetes, blood problems, vata, bile etc. If you sit for some time in front of Tulsi everyday, then you get rid of respiratory diseases like asthma etc. quickly.
* Vaidya Status *
In the scriptures, Tulsi has also been given the status of a Vaidya, whose stay in the house is extremely beneficial. Man needs Tulsi at every stage of his life. Also, modern chemistry also recognizes that the consumption of Tulsi, its touch, longevity and health proves very beneficial.
* Keep in mind these 10 things of basil *
The old tradition is to have Tulsi at home
needed. In the scriptures, Tulsi is revered, sacred and
The form of the goddess is described. Even in your house
If you are Tulsi, here are 10 things always told
Care should be taken If these things took care
All the gods and goddesses have special blessings
Remains at our house. Positive at home and
There is a pleasant atmosphere. Lack of money
And health benefits to family members as well
Get. Know here according to the scriptures
The special things of basil ...
1) must not chew the basil leaves -
When consuming basil, keep in mind that these leaves
Should not be chewed, but swallowed. This way
Taking basil is beneficial in many diseases.
Basil leaves contain mercury metal elements. The leaves
These elements are applied to our teeth while chewing
Which is not beneficial for teeth. That's why
Swallow basil leaves without chewing
needed.
Basil should not be offered on Shivling -
According to Shivpuran, Tulsi leaves should not be offered on Shivling. A story is told in this regard. According to the legend, Tulsi was the wife of Shankhchud, the king of the ancient times. All the gods were also unable to defeat Shankhchud due to the power of Tulsi's Pativrat Dharma. Then Lord Vishnu
Tulsi's husband was disturbed by deceit. After this, Shivji killed Shankhchud.
When Tulsi came to know about this, he cursed Lord Vishnu to become a stone. Vishnu accepted the curse of Tulsi and said that you will always be on earth as Gandaki river and Tulsi plant. Since then, Tulsi is used exclusively in most of the Pujan Karma, but Tulsi Shivalinga is not climbed due to being the wife of Shankhchud.
3🌱 When basil leaves should not be broken -
Basil leaves should not be broken in some special days. These days are Ekadashi, Sunday and the time of Sun or lunar eclipse. Basil leaves should not be broken in these days and at night. Basil leaves should never be broken without reason. There is a blame for doing so. Breaking basil leaves unnecessarily is considered to destroy basil.
Do 4 Tulsi Pujan -
One should worship Tulsi everyday. Also, all the things mentioned here in relation to Tulsi should also be taken care of. Lamp should be lit near Tulsi every evening. It is believed that the grace of Mahalakshmi always remains in the house of those who light a lamp near Tulsi in the evening.
Vastu Doshas are overcome by Tulasi -
Many types of Vastu defects are also eliminated by having Tulsi in the house-courtyard. It also has an auspicious effect on the financial condition of the family.
If you are in Tulasi house, it does not look bad -
It is believed that Tulsi does not make anyone feel bad at home. Also, no negative energy around the house thrives
is. Positive energy increases.
7) Tulasi makes the atmosphere pure -
The atmosphere of the house with Tulsi is completely pure and
Remains free from harmful microorganisms. Same
Lakshmi resides in the house due to purity
And happiness and prosperity persist.
(Must read your favorite article "Surefire Measures of Astrology" and "Hinduism and Peepal". And do share as well.)
8 dry basil plant should not be kept in the house
If the basil plant at home dries up
So in a holy river, pond or well
Should flow Dry basil plant
It is considered inauspicious to keep at home. Dry a plant
Immediately after planting another plant
needed. Always have healthy basil plant at home
Should be applied.
There is also 9 Tulsi medicine -
---- In Ayurveda, Tulsi is considered as Sanjeevani Booti
goes. Tulsi has many properties which are many
To prevent and prevent diseases
Are helpful in Living in a basil plant
Many of those who spread the disease present in his smell
It destroys microorganisms.
10 Roz can be obtained by consuming a leaf of basil
Benefits
Benefits of Tulsi in many diseases related to breath
Get. Also, eat one leaf of basil daily
By doing this, we avoid normal fever. weather
Prevention of diseases caused by change
it happens. This makes the body resistant to diseases
Capacity increases, but we need regular basil
Should be consumed.
One more thing, Tulsi is very dear to Krishna, therefore Tulsidal i.e. Tulsi leaf must be offered daily at Kanha's feet.
Tulsi party should be offered in every enjoyment of Krishnaseva
"Tulsi Krishna Preasi Namo: Namo:"
4
(If you liked the article, then please give your opinion / feedback in the comment box. And also bother to share.)
Your own - Pt. Ramakant Mishra
Koiripur Sultanpur




Post a Comment
2 Comments
उत्तम पहल
ReplyDeleteसुन्दर प्रस्तुति
ReplyDelete