Helth
Disadvantages of standing and eating/खड़े होकर भोजन करने से हानियाँ
Disadvantages of standing and eating/खड़े होकर भोजन करने से हानियाँ
प्रिय स्नेही मित्रों जय श्रीकृष्णा, सादर प्रणाम।आजकल सभी जगह शादी-पार्टियों में खड़े होकर भोजन करने का रिवाज चल पडा है लेकिन हमारे शास्त्र कहते हैं कि हमें नीचे बैठकर ही भोजन करना चाहिए । खड़े होकर भोजन करने से हानियाँ तथा पंगत में बैठकर भोजन करने से जो हानि होती हैं वे निम्नानुसार है👇
(१) यह आदत असुरों की है । इसलिए इसे ‘राक्षसी भोजन पद्धति’ कहा जाता है।
(२) इसमें पेट, पैर व आँतों पर तनाव पड़ता है, जिससे गैस, कब्ज, मंदाग्नि, अपचन जैसे अनेक उदर-विकार व घुटनों का दर्द, कमरदर्द आदि उत्पन्न होते हैं । कब्ज अधिकतर बीमारियों का मूल है।
(३) इससे जठराग्नि मंद हो जाती है, जिससे अन्न का सम्यक् पाचन न होकर अजीर्णजन्य कई रोग उत्पन्न होते हैं।
(४) इससे हृदय पर अतिरिक्त भार पड़ता है, जिससे हृदयरोगों की सम्भावनाएँ बढ़ती हैं।
(५) पैरों में जूते-चप्पल होने से पैर गरम रहते हैं । इससे शरीर की पूरी गर्मी जठराग्नि को प्रदीप्त करने में नहीं लग पाती।
Disadvantages of standing and eating/खड़े होकर भोजन करने से हानियाँ
(६) बार-बार कतार में लगने से बचने के लिए थाली में अधिक भोजन भर लिया जाता है, फिर या तो उसे जबरदस्ती ठूँस-ठूँसकर खाया जाता है जो अनेक रोगों का कारण बन जाता है अथवा अन्न का अपमान करते हुए फेंक दिया जाता है।
(७) जिस पात्र में भोजन रखा जाता है, वह सदैव पवित्र होना चाहिए लेकिन इस परम्परा में जूठे हाथों के लगने से अन्न के पात्र अपवित्र हो जाते हैं । इससे खिलानेवाले के पुण्य नाश होते हैं और खानेवालों का मन भी खिन्न-उद्विग्न रहता है।
(८) हो-हल्ले के वातावरण में खड़े होकर भोजन करने से बाद में थकान और उबान महसूस होती है । मन में भी वैसे ही शोर-शराबे के संस्कार भर जाते हैं।
Disadvantages of standing and eating/खड़े होकर भोजन करने से हानियाँ
*बैठकर (या पंगत में) भोजन करने से लाभ*
〰️〰️🔸〰️〰️🔸🔸〰️〰️🔸〰️〰️
(१) इसे ‘दैवी भोजन पद्धति’ कहा जाता है।
(२) इसमें पैर, पेट व आँतों की उचित स्थिति होने से उन पर तनाव नहीं पड़ता।
(३) इससे जठराग्नि प्रदीप्त होती है, अन्न का पाचन सुलभता से होता है।
(४) हृदय पर भार नहीं पड़ता।
(५) आयुर्वेद के अनुसार भोजन करते समय पैर ठंडे रहने चाहिए । इससे जठराग्नि प्रदीप्त होने में मदद मिलती है । इसीलिए हमारे देश में भोजन करने से पहले हाथ-पैर धोने की परम्परा है।
(६) पंगत में एक परोसनेवाला होता है, जिससे व्यक्ति अपनी जरूरत के अनुसार भोजन लेता है । उचित मात्रा में भोजन लेने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है व भोजन का भी अपमान नहीं होता।
(७) भोजन परोसनेवाले अलग होते हैं, जिससे भोजनपात्रों को जूठे हाथ नहीं लगते । भोजन तो पवित्र रहता ही है, साथ ही खाने-खिलानेवाले दोनों का मन आनंदित रहता है।
(८) शांतिपूर्वक पंगत में बैठकर भोजन करने से मन में शांति बनी रहती है, थकान-उबान भी महसूस नहीं होती ।
(लेख पसंद आया हो तो कमेण्ट बाक्स में अपनी राय/प्रतिक्रिया अवश्य दे तथा शेयर भी जरूर कर दें।)
आपका अपना - पं0 रमाकान्त मिश्र
कोइरीपुर सुलतानपुर
............................................................................................
Disadvantages of standing and eating
Dear affectionate friends Jai Sri Krishna, regards.
Nowadays, the custom of standing and eating at wedding parties is going on, but our scriptures say that we should sit down and eat. The disadvantages of standing and eating food and the harm caused by eating while sitting in the door are as follows.
(1) This habit is that of Asuras. Hence it is called 'demonic food method'.
(2) In this, stress is placed on the stomach, legs and intestines, due to which many stomach disorders like gas, constipation, retardation, indigestion and pain of knees, pain, etc. are produced. Constipation is the root of most diseases.
(3) It reduces gastritis, due to which many diseases occur due to indigestion, not due to proper digestion of food.
(4) This puts extra weight on the heart, which increases the chances of heart diseases.
(5) Feet are warm due to footwear. Due to this, the entire heat of the body is not used to illuminate the gastritis.
Disadvantages of standing and eating
(4) In order to avoid getting queued again and again, more food is filled in the plate, then either it is forcefully eaten by whipping which causes many diseases or is thrown away insulting the food. is.
(4) The vessel in which the food is kept, should always be holy, but in this tradition, due to the use of the folded hands, the grains of food become polluted. By this, the virtue of the feeder is destroyed and the mind of the eater is also disturbed.
(4) Standing and eating food in a hazy environment, one feels tired and relieved later. In the same way, the rites of noise are filled in the mind.
Disadvantages of standing and eating
* Benefits of sitting (or sitting) in a meal *
4
(1) It is called the 'divine food system'.
(2) Due to the proper position of the feet, stomach and intestines, there is no stress on them.
(3) It gives rise to gastritis, digestion of food is easily done.
(4) There is no weight on the heart.
(5) According to Ayurveda, feet should be kept cold while eating. This helps in getting the gastritis blighted. That is why in our country there is a tradition of washing hands and feet before eating.
(4) There is a serving in the panat, from which the person takes food according to his need. Eating appropriate amount of food keeps a person healthy and food is also not insulted.
(4) The food served is different, so that the food does not get the hands of the children. Food remains pure, as well as the mind of both the eaters and feeders remains blissful.
(4) Eating peacefully and sitting in a row keeps peace in mind, does not even feel tired.
(If you liked the article, then please give your opinion / feedback in the comment box and share it too.)
Your own - Pt. Ramakant Mishra
Koiripur Sultanpur
………………………………………………. ………………………………………….







Post a Comment
1 Comments
उत्तम जानकारी है। इसी तरह और भी जानकारियां देते रहे.?...
ReplyDelete