Hinduism and Peepal/हिन्दू धर्म और पीपल

प्रिय स्नेही मित्रों जय श्रीकृष्णा, सादर प्रणाम।

      पीपल को वृक्षों का राजा कहते है। इसकी वंदना में एक श्लोक देखिए:-
मूलम् ब्रह्मा, त्वचा विष्णु,
सखा शंकरमेवच ।
पत्रे-पत्रेका सर्वदेवानाम,
वृक्षराज नमोस्तुते ।।



      हिदु धर्म में पीपल के पेड़ का बहुत महत्व माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इस वृक्ष में सभी देवी-देवताओं और हमारे पितरों का वास भी माना गया है।

       पीपल वस्तुत: भगवान विष्णु का जीवन्त और पूर्णत:मूर्तिमान स्वरूप ही है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी कहा है की वृक्षों में मैं पीपल हूँ।

Hinduism and Peepal/हिन्दू धर्म और पीपल


*पुराणो में उल्लेखित है कि*

मूलतः ब्रह्म रूपाय मध्यतो विष्णु रुपिणः।
 अग्रतः शिव रुपाय अश्वत्त्थाय नमो नमः।।

          अर्थात इसके मूल में भगवान ब्रह्म, मध्य में भगवान श्री विष्णु तथा अग्रभाग में भगवान शिव का वास होता है।

           शास्त्रों के अनुसार पीपल की विधि पूर्वक पूजा-अर्चना करने से समस्त देवता स्वयं ही पूजित हो जाते हैं।

           कहते है पीपल से बड़ा मित्र कोई भी नहीं है, जब आपके सभी रास्ते बंद हो जाएँ, आप चारो ओर से अपने को परेशानियों से घिरा हुआ समझे, आपकी परछांई भी आपका साथ ना दे, हर काम बिगड़ रहे हो तो

           आप पीपल के शरण में चले जाएँ, उनकी पूजा अर्चना करे , उनसे मदद की याचना करें  निसंदेह कुछ ही समय में आपके घोर से घोर कष्ट दूर जो जायेंगे।

              धर्म शास्त्रों के अनुसार हर व्यक्ति को जीवन में पीपल का पेड़ अवश्य ही लगाना चाहिए । पीपल का पौधा लगाने वाले व्यक्ति को जीवन में किसी भी प्रकार संकट नहीं रहता है। पीपल का पौधा लगाने के बाद उसे रविवार को छोड़कर नियमित रूप से जल भी अवश्य ही अर्पित करना चाहिए। जैसे-जैसे यह वृक्ष बढ़ेगा आपके घर में सुख-समृद्धि भी बढ़ती जाएगी।

              पीपल का पेड़ लगाने के बाद बड़े होने तक इसका पूरा ध्यान भी अवश्य ही रखना चाहिए, लेकिन ध्यान रहे कि पीपल को आप अपने घर से दूर लगाएं, घर पर पीपल की छाया भी नहीं पड़नी चाहिए।

Hinduism and Peepal/हिन्दू धर्म और पीपल


             मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति पीपल के वृक्ष के नीचे शिवलिंग स्थापित करता है तो उसके जीवन से बड़ी से बड़ी परेशानियां भी दूर हो जाती है। पीपल के नीचे शिवलिंग स्थापित करके उसकी नित्य पूजा भी अवश्य ही करनी चाहिए। इस उपाय से जातक को सभी भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है।

             सावन मास की अमवस्या की समाप्ति और सावन के सभी शनिवार को पीपल की विधि पूर्वक पूजा करके इसके नीचे भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना / आराधना करने से घोर से घोर संकट भी दूर हो जाते है।

               यदि पीपल के वृक्ष के नीचे बैठकर रविवार को छोड़कर नित्य हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए तो यह चमत्कारी फल प्रदान करने वाला उपाय है।

               पीपल के नीचे बैठकर पीपल के 11 पत्ते तोड़ें और उन पर चन्दन से भगवान श्रीराम का नाम लिखें। फिर इन पत्तों की माला बनाकर उसे प्रभु हनुमानजी को अर्पित करें, सारे संकटो से रक्षा होगी।

*पीपल के चमत्कारी उपाय*

                शास्त्रानुसार प्रत्येक पूर्णिमा पर प्रातः 10 बजे पीपल वृक्ष पर मां लक्ष्मी का फेरा लगता है। इसलिए जो व्यक्ति आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहते है वो इस समय पीपल के वृक्ष पर फल, फूल, मिष्ठान चढ़ाते हुए धूप अगरबती जलाकर मां लक्ष्मी की उपासना करें, और माता लक्ष्मी के किसी भी मंत्र की एक माला भी जपे ।

           इससे जातक को अपने किये गए कार्यों के सर्वश्रेष्ठ फल मिलते है और वह धीरे धीरे आर्थिक रूप से सक्षम हो जाता है ।

            पीपल को विष्णु भगवान से वरदान प्राप्त है कि जो व्यक्ति शनिवार को पीपल की पूजा करेगा, उस पर लक्ष्मी की अपार कृपा रहेगी और उसके घर का ऐश्वर्य कभी नष्ट नहीं होगा।

             व्यापार में वृद्धि हेतु प्रत्येक शनिवार को एक पीपल का पत्ता लेकर उस पर चन्दन से स्वस्तिक बना कर उसे अपने व्यापारिक स्थल की अपनी गद्दी / बैठने के स्थान के नीचे रखे । इसे हर शनिवार को बदल कर अलग रखते रहे । ऐसा 7 शनिवार तक लगातार करें फिर 8वें शनिवार को इन सभी पत्तों को किसी सुनसान जगह पर डाल दें और मन ही मन अपनी आर्थिक समृद्धि के लिए प्रार्थना करते रहे, शीघ्र पीपल की कृपा से आपके व्यापार में बरकत होनी शुरू हो जाएगी ।

          जो मनुष्य पीपल के वृक्ष को देखकर प्रणाम करता है, उसकी आयु बढ़ती है। जो इसके नीचे बैठकर धर्म-कर्म करता है, उसका कार्य पूर्ण हो जाता है।

*पीपल के वृक्ष को काटना*

           जो मूर्ख मनुष्य पीपल के वृक्ष को काटता है, उसे इससे होने वाले पाप से छूटने का कोई उपाय नहीं है। (पद्म पुराण, खंड 7 अ 12)

            हर रविवार पीपल के नीचे देवताओं का वास न होकर दरिद्रा का वास होता है। अत: इस दिन पीपल की पूजा वर्जित मानी जाती है
यदि पीपल के वृक्ष को काटना बहुत जरूरी हो तो उसे रविवार को ही काटा जा सकता है।

शनि दोष में पीपल
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

            शनि की साढ़ेसाती और ढय्या के बुरे प्रभावों को दूर कर,शुभ प्रभावों को प्राप्त करने के लिए हर जातक को प्रति शनिवार को पीपल की पूजा करना श्रेष्ठ उपाय है।

           यदि रोज (रविवार को छोड़कर) पीपल पर पश्चिममुखी होकर जल चढ़ाया जाए तो शनि दोष की शांति होती है l

            शनिवार की सुबह गुड़, मिश्रित जल चढ़ाकर, धूप अगरबत्ती जलाकर उसकी सात परिक्रमा करनी चाहिए, एवं संध्या के समय पीपल के वृक्ष के नीचे कड़वे तेल का दीपक भी अवश्य ही जलाना चाहिए। इस नियम का पालन करने से पीपल की अदृश्य शक्तियां उस जातक की सदैव मदद करती है।

               ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा  उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।'

              शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है।

              हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।

 *ग्रहों के दोषों में पीपल*

              ज्योतिष शास्त्र में पीपल से जुड़े हुए कई आसान किन्तु अचूक उपाय बताए गए हैं, जो हमारे समस्त ग्रहों के दोषों को दूर करते हैं। जो किसी भी राशि के लोग आसानी से कर सकते हैं। इन उपायों को करने के लिए हमको अपनी किसी ज्योतिष से कुंडली का अध्ययन करवाने की भी आवश्यकता नहीं है।

पीपल का पेड़ रोपने और उसकी सेवा करने से पितृ दोष में कमी होती है । शास्त्रों के अनुसार पीपल के पेड़ की सेवा मात्र से ही न केवल पितृ दोष वरन जीवन के सभी परेशानियाँ स्वत: कम होती जाती है

पीपल में प्रतिदिन (रविवार को छोड़कर) जल अर्पित करने से कुंडली के समस्त अशुभ ग्रह योगों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। पीपल की परिक्रमा से कालसर्प जैसे ग्रह योग के बुरे प्रभावों से भी छुटकारा मिल जाता है। (पद्म पुराण)

(आपका प्रिय लेख "शुकदेवजी का जन्मोत्सव विशेष" तथा "सामूहिक उत्कर्ष हेतु सामूहिक साधना" अवश्य पढें।)

*असाध्य रोगो में पीपल*

          पीपल की सेवा से असाध्य से असाध्य रोगो में भी चमत्कारी लाभ होता देखा गया है ।

यदि कोई व्यक्ति किसी भी रोग से ग्रसित है
       
              वह नित्य पीपल की सेवा करके अपने बाएं हाथ से उसकी जड़ छूकर उनसे अपने रोगो को दूर करने की प्रार्थना करें तो जातक के रोग शीघ्र ही दूर होते है। उस पर दवाइयों का जल्दी / तेज असर होता है ।

             यदि किसी बीमार व्यक्ति का रोग ठीक ना हो रहा हो तो उसके तकिये के नीचे पीपल की जड़ रखने से बीमारी जल्दी ठीक होती है ।

                निसंतान दंपती संतान प्राप्ति हेतु पीपल के एक पत्ते को प्रतिदिन सुबह लगभग एक घंटे पानी में रखे, बाद में उस पत्ते को पानी से निकालकर किसी पेड़ के नीचे रख दें और पति पत्नी उस जल का सेवन करें तो शीघ्र संतान प्राप्त होती है । ऐसा लगभग 2-3 माह तक लगातार करना चाहिए ।

(लेख पसंद आया हो तो कमेण्ट बाक्स में अपनी राय/प्रतिक्रिया अवश्य दें तथा शेयर जरूर करने का कष्ट करें।)




आपका अपना - पं0 रमाकान्त मिश्र
                       कोइरीपुर सुलतानपुर

............................................................................................

Hinduism and Peepal / Hinduism and Peepal
 Dear affectionate friends Jai Sri Krishna, regards.



       Peepal is called the king of trees.  See one verse in its prayer: -

 Moolam Brahma, Skin Vishnu,

 Sakha Shankaramevach.

 Patra-Patraka Sarvadevanam,

 Vriksha Raj Namostutte.



       Peepal tree has been considered very important in Hindu religion.  According to the scriptures, this tree has also been considered as the abode of all the deities and our ancestors.



        Peepal is actually the living and fully sculpted form of Lord Vishnu.  Lord Krishna has also said that I am a peepal in trees.



 Hinduism and Peepal / Hinduism and Peepal


 * It is mentioned in the Puranas that *



 Originally Brahma Rupayya Madhyato Vishnu Rupinah.

  Shiva Rupay Ashwattathay Namo Namah.



           That means Lord Brahma in its core, Lord Shri Vishnu in the middle and Lord Shiva in the front.



            According to the scriptures, by worshiping Peepal lawfully, all the gods themselves are worshiped.



            It is said that there is no friend greater than Peepal, when all your roads are closed, you feel surrounded by troubles from all sides, your shadow should not support you, every task is going bad.



            You can go to the shelter of the people, pray to them, and ask for help from them, of course, in a short time, your grief will go away.



               According to religious scriptures, every person must plant a Peepal tree in life.  The person planting a Peepal plant does not face any kind of crisis in life.  After planting peepal plant, he must also offer water regularly except on Sunday.  As this tree grows, happiness and prosperity will also increase in your home.



               After planting the peepal tree, it must be taken care of till it grows, but keep in mind that you should keep the peepal away from your house, there should not be any shade of peepal at home.



 Hinduism and Peepal / Hinduism and Peepal


              It is believed that if a person establishes Shivaling under the Peepal tree, then even the biggest troubles from his life are overcome.  One must also worship him regularly by installing the Shivling under the Peepal.  With this remedy, the person gets all the material comforts.



              On the end of the month of Sawan month and on all Saturdays of the month of Sawan, by worshiping the people lawfully, worshiping Lord Hanuman ji under it, worshiping / worshiping Lord Hanuman is also overcome.



                If sitting under a peepal tree and reciting the daily Hanuman Chalisa on Sunday, then it is a miraculous remedy.



                Sitting under the peepal, break 11 leaves of the peepal and write the name of Lord Shri Ram on them with sandalwood.  Then make a garland of these leaves and offer it to Lord Hanuman, you will be protected from all the troubles.



 * Miracle Measures of Peepal *



                 According to the scripture, on every full moon at 10 am, Maa Lakshmi is fermented on the Peepal tree.  Therefore, the person who wants to be financially strong should worship Mother Lakshmi by burning incense incense by offering fruits, flowers, sweetmeats to the Peepal tree at this time, and also chant a garland of any mantra of Mother Lakshmi.



            With this, the person gets the best fruits of his work and gradually he becomes financially competent.



             Peepal has a boon from Lord Vishnu that the person who worships Peepal on Saturday will have immense blessings of Lakshmi and the opulence of her house will never be destroyed.



              To increase business, take a peepal leaf every Saturday and make it swastika with sandalwood and place it under your cushion / seating area of ​​your business place.  Keep it separate every Saturday.  Do this continuously till 7th Saturday and then put all these leaves on some deserted place on 8th Saturday and keep on praying for your financial prosperity, by the grace of the people soon your business will start to grow.



           The person who salutes after seeing the peepal tree, his age increases.  One who sits down and performs righteousness, his work is completed.



 * Cutting of Peepal tree *



            The foolish man who cuts the peepal tree has no way to get rid of the sin caused by it.  (Padma Purana, Volume 7A12)



             Every Sunday, instead of the abode of the Gods, there is the abode of the poor.  Therefore, worship of Peepal is considered taboo on this day.

 If it is very important to cut peepal tree, then it can be pruned only on Sunday.



 People in Shani Dosh

 4



             To remove auspicious effects of Saturn's half-century and Dhaiya, worshiping Peepal every Saturday is the best way to get auspicious effects.



            If water is offered west to the Peepal (except Sunday), then there is peace of Shani Dosh.



             On Saturday morning, offering jaggery, mixed water, incense incense sticks should be revolved around it, and in the evening, a lamp of bitter oil should also be lit under the Peepal tree.  By following this rule, the invisible powers of the people always help the native.



                In the 118th chapter of the Brahma Purana, Shani Dev says- 'In my day, that is, on Saturday, people who regularly touch the Peepal tree, all their actions will be proved and they will not suffer planetary pain.'



               'Om Namah Shivaya' touching the Peepal tree with both hands on Saturday.  By chanting 108 times, the effect of grief, difficulty and planetary feelings is calmed.



               By offering water to the root of peepal and lighting a lamp every Saturday, many kinds of sufferings are relieved.



  * People in planetary defects *



               In astrology, there are many easy but infallible remedies related to people, which remove the faults of all our planets.  Which people of any amount can easily do.  We do not even need to have any of our astrology study the horoscope to do these remedies.



 Pitra dosha is reduced by planting and serving peepal tree.  According to the scriptures, only the service of the peepal tree not only reduces Pitra Dosha but also all the problems of life automatically.



 By offering water daily (except Sundays) in Peepal, the effect of all inauspicious planetary yogas of the horoscope is eliminated.  People orbiting also gets rid of the evil effects of planetary yoga like Kalsarp.  (Padma Purana)



 (Must read your favorite article "Shukdevji's Birth Anniversary Special" and "Collective Cultivation for Group Evolution".)



 * People in incurable diseases *



           Miracle benefits have also been seen in the incurable and incurable diseases with the service of Peepal.



 If a person is suffering from any disease

     

               If he serves the people regularly and touches his root with his left hand and asks them to remove their diseases, then the native's diseases are soon removed.  It has a quick / fast effect on medicines.



              If a sick person's disease is not cured, keeping the root of peepal under his pillow cures the disease quickly.



                 To obtain childless couple, keep one leaf of peepal in water for about one hour daily in the morning, then take that leaf out of the water and put it under a tree and if husband and wife consume that water, then soon child is obtained.  This should be done continuously for about 2-3 months.



 (If you liked the article, then please give your opinion / feedback in the comment box and do not bother to share.)



 Your own - Pt. Ramakant Mishra

                        Koiripur Sultanpur