अरंडी के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ/Health benefits of castor

प्रिय स्नेही मित्रों जय श्रीकृष्णा, राधे राधे...

बाल उगाएं.....

(अरंडी का फल, वीज और तेल)

        अगर आपके सिर पर बाल कम हैं या भौहों पतली हैं तो हर रोज अरंडी के तेल का प्रयोग करें। सोते समय भौहों पर या जहां बाल कम हैं हल्‍का अरंडी का तेल लगाएं। कुछ दिन तक नियमित प्रयोग करने से फर्क आपको दिखायी देने लगेगा।

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाए.....

      जोड़ों के दर्द के उपचार के लिए भी कैस्टर ऑयल फायदेमंद रहता है। इसमें मौजूद एंटी इंफलेमेटरी तत्व जोड़ों के दर्द को ठीक करता है। हर रोज कैस्टर ऑयल से जोड़ों पर मालिश करने से जोड़ों का दर्द अपनेआप ठीक हो जाएगा।

 अरंडी के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ/Health benefits of castor 

जल जाएं तो.....

      अरंडी के तेल में थोड़ा सा चूना मिलाकर जले हुए स्थान पर लगाएं। इससे जले हुए घाव जल्दी ठीक हो जाते हैं। इसके अलावा अरंडी के पत्तों के रस में सरसों का तेल मिलाकर लगाने से भी लाभ होता है।

सूजन करें दूर.....

      अरंडी के पत्तों पर सरसों का गर्म तेल लगाकर सूजन वाली जगह पर बांधे या चाहें तो अरंडी के तेल से सूजन वाली जगह पर मालिश करें इससे दर्द और सूजन में आराम मिलेगा।

अरंडी के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ/Health benefits of castor

नाखूनों को चमकदार बनाए.....

      अरंडी के तेल को हल्का सा गर्म करें और इसमें अपनें हाथ के नाखूनों को कुछ देर के लिए डुबोएं और फिर मालिश करें। आप चाहें तो नाखूनों को डूबोने की जगह कॉटन की मदद से नाखूनों पर तेल लगाकर मालिश कर सकते हैं। इससे नाखून चमकने लगेगें।

कब्ज की समस्या.....

       शोधों के मुताबिक अरंडी के तेल के प्रयोग से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है। सुबह एक चम्मच अरंडी का तेल लेने से कब्ज की समस्या में छुटकारा मिलता है। आप चाहें तो इसे संतरे के जूस, करौंदे का जूस या अदरक के जूस के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं। ध्यान रहे तीन दिन से ज्यादा अरंडी का तेल ना लें।

दाद.....

       दाद की समस्या से परेशान हैं तो अरंडी के तेल का प्रयोग करें। इसमें मौजूद अनडाइसीक्लीनिक एसिड फंगल इंफेक्शन को खत्म करने में मदद करता है। अंरडी के तेल को प्रभावित क्षेत्र पर पूरी रात लगे रहने दें। हर रात को सोने से पहले उस स्थान पर अरंडी का तेल लगाएं।

त्वचा की समस्या.....

         त्वचा में किसी प्रकार का संक्रमण या सनबर्न, एक्ने या रूखी त्वचा होने पर अरंडी के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। हर रोज सुबह और रात को अरंडी के तेल में कॉटन को डुबोएं और त्वचा पर लगाएं। नियमित रुप से इसके इस्तेमाल से त्वचा की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

स्टाई की समस्या.....

         स्टाई आंखो से जुड़ी समस्या है जिसमें आंखों की पलकों काफी सुख जाती हैं जिससे उनमें से रूसी निकलने लगती है। अरंडी के तेल में मौजूद एंटीबैक्टेरियल तत्व पलकों में होने वाली इस समस्या को दूर करता है। दिन में दो या तीन बार तेल की थोड़ी सी मात्रा आंख के प्रभावित हिस्से पर लगाएं।

झुर्रियों का इलाज.....

       अरंडी के तेल में मौजूद तत्व कोलेजन के निर्माण में साहयता करते हैं जिससे त्वचा मुलायम व नमीदार रहती है। यह झुर्रियों की समस्या को दूर करने का सबसे अच्छा प्राकृतिक उपाय है। यह त्वचा में जवां बनाए रखने में मदद करता है।

(अगर आपको लेख पसंद आया हो तो लाइक, कमेंट और शेयर जरूर कर दें। आपके लिए यह जानकारी थोड़ी बहुत भी उपयोगी हो तो ब्लागर बाक्स में आप अपनी राय दे करके हमारा हौंसला जरूर बढ़ाए ताकि हमें और भी लेख प्रस्तुत करने के लिए मोटिवेशन मिल सके। धन्यवाद!)

आपका अपना - पं0 रमाकान्त मिश्र
                     कोइरीपुर सुलतानपुर.
...............................................................................

Health benefits of castor
 Dear affectionate friends Jai Sri Krishna, Radhe Radhe…



 Grow hair .....



         If you have short hair on your head or thin eyebrows, then use castor oil everyday.  Apply light castor oil on the eyebrows or where the hair is short at bedtime.  By regular use for a few days, you will see the difference.



 Relieve joint pain .....


       Castor oil is also beneficial for the treatment of joint pain.  The anti inflammatory element in it cures joint pain.  Massaging the joints with castor oil everyday will help relieve joint pain automatically.


  Health benefits of castor
 When burnt ...


       Mix a little lime in castor oil and apply it on the burnt place.  Wounds heal quickly with this.  Apart from this, mixing mustard oil in the juice of castor leaves is also beneficial.



 Swell away .....


       Apply hot mustard oil on castor leaves, tie it on the swollen area or if you want, massage on the swollen area with castor oil, it will relieve pain and swelling.


 Health benefits of castor
 Make nails shiny .....


       Heat the castor oil a little and soak your hand nails in it for a while and then massage.  If you want, instead of submerging the nails, you can massage with nails with the help of cotton.  This will make the nails shine.


 Constipation problem .....


        According to researches, the use of castor oil can be used to overcome the problem of constipation.  Taking one spoon of castor oil in the morning relieves constipation problem.  You can also mix it with orange juice, gooseberry juice or ginger juice.  Take care not to take castor oil for more than three days.


 Ringworm .....


        If you are troubled by herpes problem, use castor oil.  The undicyclineic acid present in it helps to eliminate fungal infections.  Allow the egg oil to remain on the affected area for the whole night.  Apply castor oil to that place every night before sleeping.


 Skin problem .....


          Castor oil can be used if there is any type of skin infection or sunburn, acne or dry skin.  Soak cotton in castor oil every morning and night and apply on the skin.  All skin problems will be eliminated with its regular use.


 Sty problem .....


          Stye is a problem related to the eyes in which the eyelids become very dry due to which dandruff starts coming out of them.  The antibacterial element present in castor oil removes this problem occurring in the eyelids.  Apply a small amount of oil on the affected part of the eye two or three times a day.


 Treatment of wrinkles .....


        The elements present in castor oil help in the formation of collagen, which keeps the skin soft and moist.  It is the best natural remedy to overcome the problem of wrinkles.  It helps to maintain youth in the skin.


 (If you liked the article, then please like, comment and share. If this information is a bit useful for you, then by giving your opinion in the blogger box, you should definitely encourage us so that we can get motivation to submit more articles.  Could. Thanks!)

    Your own - Pt. Ramakant Mishra

                      Koiripur Sultanpur.